फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Split Ends Removal: कटिंग के बाद भी दिख रहे हैं दोमुंहे बाल तो ये नुस्खा ट्राई करें, स्पा की जरूरत नहीं पड़ेगी

Fri, 29 Aug 2025 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Manage Split Ends After Haircut: दोमुंहे बालों को हटाने के लिए हम अक्सर बालों की ट्रिमिंग करा लेते हैं। पर, कई बार इसके बाद भी दोमुंहे बाल  रह जाते हैं। ऐसे में हमारा बताया एक नुस्खा आपके काम आएगा। 
विज्ञापन
1 of 7
कटिंग के बाद भी दिख रहे हैं दोमुंहे बाल तो ये नुस्खा ट्राई करें, स्पा की जरूरत नहीं पड़ेगी - फोटो : Adobe stock
Tips To Manage Split Ends After Haircut: दोमुंहे बालों को हटाने के लिए हम अक्सर बालों की ट्रिमिंग करा लेते हैं लेकिन कई बार ट्रिमिंग के बाद भी दोमुंहे बाल वापस दिखने लगते हैं, जिससे बाल बेजान और रुखे लगने लगते हैं।

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं और बार-बार पार्लर जाकर हेयर स्पा कराना नहीं चाहतीं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो बिना किसी केमिकल या खर्च के आपके बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और चमकदार बना सकता है। चलिए जानते हैं वो उपाय जो दोमुंहे बालों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
विज्ञापन

2 of 7
नुस्खे को ट्राई करने के लिए चाहिए होंगी दो चीजें - फोटो : Adobe stock
नुस्खे को ट्राई करने के लिए चाहिए होंगी दो चीजें

यदि आप इस नुस्खे को आजमान चाहते हैं तो सिर्फ दो चीजें आपको चाहिए होंगी। पहला तो नारियल का तेल और दूसरा शुद्ध शहद। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे करें पैक तैयार - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें पैक तैयार

इन दोनों चीजों की मदद से आपको एक हेयर पैक तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले अपने एक कटोरी में नारियल का तेल ले लें। इसके बाद इस तेल में थोड़ा सा शहद मिक्स करें। अब इन दोनों चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें। बस आपका ये हेयर मास्क तैयार है। 

 

4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

इस पैक का इस्तेमाल काफी आसान है। इसके इस्तेमाल से पहले बस आपको ध्यान रखना है कि आपके बाल गंदे न हों। चाहें तो एक बार फिर से शैंपू से अपने बालों को धो लें, फिर हेयर मास्क इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
इसके लिए हाथों की मदद से हेयर मास्क को जड़ों से लेकर बालों के छोर तक पर अप्लाई करें। अब कम से कम 40 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 40 मिनट के बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल

आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस हेयर मास्क को इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार हेयर मास्क इस्तेमाल करने के बाद आपको इसका रिजल्ट दिखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
  • नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और टूट-फूट से बचाता है।
  • शहद बालों को मॉइस्चराइज करता है और स्प्लिट एंड्स को ठीक करने में मदद करता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें