अमर उजाला
Sun, 24 August 2025
आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना आम हो गया है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
उम्र के साथ बाल सफेद होना सामान्य है, पर कम आयु में इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें।
इसके कुछ अनुवांशिक कारण हो सकते हैं। परिवार में जल्दी बाल सफेद होने की समस्या है, तो ये आपको भी हो सकती है।
उम्र के साथ मेलानिन (बालों का रंग बनाने वाला पिग्मेंट) कम हो जाता है, जिससे बाल सफेद हो जाते हैं।
विटामिन बी12, आयरन, कॉपर और प्रोटीन की कमी से भी समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।
सिगरेट में मौजूद रसायन बालों की जड़ों को कमजोर कर मेलानिन कम कर देते हैं।
एक अनार, नहीं होने देगा आपको बीमार