फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Bride: शादी में खूबसूरत दिखने के लिए होने वाली दुल्हन को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

Tue, 13 Jun 2023 03:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी शादी में परफेक्ट लुक चाहती हैं तो पहले से ही अपनी स्किन को उसके लिए तैयार करना शुरू कर दें। 
विज्ञापन
1 of 5
bride - फोटो : istock
Tips For Bride: शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी अहम होता है। इसी दिन उसके जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आता है। हर लड़की चाहती है  कि जब वो दुल्हन बने तो हर कोई बस उसे ही देखता रहे। इसके लिए वो अपने शादी के जोड़े से लेकर हर रस्म के लिए सबसे अलग और खूबसूरत आउटफिट का चयन करती है। आउटफिट के साथ-साथ होने वाली दुल्हनें अपने लिए अपने हिसाब से मेकअप भी चुनती हैं।

जिस तरह से आउटफिट और मेकअप का चयन शादी के दिन से कई दिन पहले शुरू हो जाता है। ठीक उसी तरह से होने वाली दुल्हनों को अपनी स्किन का ध्यान रखना भी कई दिन पहले शुरू कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगी तो शादी वाले दिन के साथ-साथ आप शादी के बाद भी ग्लो करेंगी। अपने नए घर में जाकर आप वहां जलवा बिखेर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, कि होने वाली दुल्हनें किस तरह से अपना ध्यान रख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Skin care - फोटो : istock
स्किन केयर का रखें ध्यान

हर होने वाली दुल्हन को अपने डेली रूटीन में स्किन केयर को शामिल करना चाहिए। अगर एक महीने पहले से आप स्किन केयर शुरू कर देंगी तो शादी वाल दिन आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करेगा। कोशिश करें कि इस स्किन केयर के लिए घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करें। ये स्किन को काफी फायदा पहुंचाती है।
विज्ञापन

3 of 5
Hair Care
हेयर केयर भी है जरूरी

जिस तरह से होने वाली दुल्हनें अपनी स्किन केयर का ध्यान रखती हैं, ठीक उसी तरह से अपने बालों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। बालों को नेचुरल तौर पर सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करें। अगर आप ये नहीं कर पा रही हैं तो समय-समय पर स्पा जाकर बालों का ट्रीटमेंट कराती रहें। 

4 of 5
nail - फोटो : pixabay
नाखूनों की देखभाल है जरूरी

अगर आप स्किन केयर और हेयर केयर के दौरान अपने नाखूनों पर ध्यान नहीं देंगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। नाखून आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में मैनिक्योर और पैडिक्योर कराते रहें। ताकि आपके नाखून खूबसूरत दिखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin - फोटो : istock
जरूर लें प्रोफेशनल ट्रीटमेंट

अगर आपकी शादी होने वाली है तो मेकअप का चयन करते वक्त प्रोफेशनल ट्रीटमेंट जरूर लें। इससे आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से आप मेकअप करा सकती हैं। जो आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेगा। इसके साथ ही अपनी स्किन का टेक्सचर भी जरूर पता कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें