अक्सर पसीने के कारण आपके पैरों से बदबू आती है। इस स्थिति का सामना किसी को भी करना पड़ सकता है। इसका न उम्र से कोई लेना देना है, न ही इस बात से कि आप पुरुष हैं या महिला। यह केवल एक मौसम की बात भी नहीं। गर्मी, बारिश और यहां तक कि सर्दी के दिनों में भी दौड़ने, जिमिंग करने या टहल कर आने के बाद जब आप जूते उतारते हैं तो बदबू का झोंका न केवल आपको, बल्कि आपके आस पास के पूरे वातावरण को परेशानी में डाल देता है। यह बदबू असल मे आपके पैरों से आती है जो मोजों तक में बस जाती है। इस स्थिति को लेकर अक्सर मजाक भी किया जाता है। लेकिन असल में यह एक आम समस्या है जिसे लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। आइए जानें क्यों बन जाती है यह बदबू मुसीबत का कारण और कैसे कर सकते हैं इस पर नियंत्रण।