गर्मियों में पसीना, धूप, गर्मी और धूल से बालों की रौनक चली जाती है। शैंपू करने के दूसरे ही दिन जहां बालों में चिपचिपापन और बदबू आने लगती है। वहीं बालों बिल्कुल बेजान से दिखने लगते हैं। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियां गर्मियों में राहत पहुंचाती हैं। इसका सेवन ना केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि गर्मी से भी बचाता है। ऐसे में बालों में इसका प्रयोग बालों को हेल्दी बनाने में मदद करेगा।