फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: रसोई में रखे ये मसाले देंगे आपको दमकती त्वचा, जानें इनके नाम और इस्तेमाल का सही तरीका

Sun, 28 May 2023 09:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप दमकती त्वचा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
SKIN CARE
Skin Care Tips: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जोकि खूबसूरत और स्टाइलिश नहीं दिखना चाहता हो। लोग इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि तेज गर्मी या कड़ाके की सर्दी गलती भी उनकी त्वचा को नुकसान ना पहुंचाए। ऐसे में अब लोग बदलते मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए तरह-तरह के उपचार कराते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में सामने आती है।

गर्मी में उड़ती धूल की वजह से स्किन पर गंदगी जम जाती है। जिस वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आने लगती हैं। लोग इन परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके के घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं जोकि काफी कारगर भी हैं। घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले आपकी रसोई में ही पाए जाते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप दमकती त्वचा पा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Nutmeg - फोटो : iStock
जायफल

जायफल के इस्तेमाल से चेहरा काफी चमकदार बनता है। अगर आप स्किन केयर के तौर पर इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आधे जायफल को एक चम्मच दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और धो दें। इससे आपको जल्द ही फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
dalchini - फोटो : social media
दालचीनी

अगर आप स्किन केयर में दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो दाल चीनी को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर करीब 10 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद सादे पानी से इसे धो दें। ये चेहरे पर होने वाली फोड़े-फुंसी से जल्दी छुटकारा दिलाती है। 

4 of 6
coconut oil
नारियल का तेल

नारियल का तेल तो हर रसोई में मिल ही जाता है। अगर आप इसको हर रोज स्किन पर लगाएंगी तो आपकी स्किन कभी रूखी नहीं होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
milk - फोटो : iStock
दूध

इसमें पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड की वजह से स्किन के डेड सेल्स खत्म हो जाते हैं। त्वचा में निखार लाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बस दस मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
honey - फोटो : istock
शहद

शहद हर घर में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं। अगर आप इसे 5-10 मिनट चेहरे पर लगाएंगी तो जल्द ही आपको अपना चेहरा और ज्यादा साफ दिखने लगेगा। इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को गीला जरूर कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें