Beauty TIps
शीट मास्क का प्रयोग
शीट मास्क इन दिनों काफी ज्यादा चलन में है। चेहरे को हाई़़ड्रेट करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए शीट मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। शीट मास्क को चेहरे पर लगाने पर केवल थोड़ी सी मात्रा ही चेहरे पर अवशोषित हो पाती है। बाकी मात्रा शीट पर ही रह जाती है। जिसकी वजह से ये बेकार हो जाता है। चेहरे पर जब भी शीट मास्क लगाया जाता है, चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लिया जाता है। जिससे कि त्वचा आसानी से इसे अवशोषित कर सके।