फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

Thu, 22 Aug 2024 03:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रात के समय सही स्किन केयर रुटीन अपनाएंगे तो अगले दिन आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन
1 of 7
रात में ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा - फोटो : Freepik
Skin Care Tips: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल में त्वचा का ध्यान रखना काफी मुश्किल काम है। खराब खानपान, नींद की अनियमितता और हर रोज मेकअप के इस्तेमाल की वजह से त्वचा काफी डल हो जाती है। अगर आप हमेशा अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कई तरह के नुस्खे अपनाने पड़ेंगे।

इसके लिए अगर आपके पास समय और पैसा है तो आप पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट भी कर सकते हैं लेकिन अगर आपके पास अत्यधिक पैसा और समय नहीं है तो आप घर पर ही अपनी त्वचा का ध्यान रख सकते हैं।

यहां हम आपको नाइट स्किन केयर रुटीन के लिए कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप हर रात को फॉलो करेंगे तो अगले दिन आपकी त्वचा खिली हुई दिखाई देगी। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सोने से पहले त्वचा पर कुछ इस्तेमाल करते हैं, तो ये काफी अच्छा असर दिखाता है। इन टिप्स को फॉलो करना काफी आसान है।
विज्ञापन

2 of 7
रात में ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा - फोटो : Freepik
मेकअप हटाएं

रात में सोने से पहले ये काम अवश्य करें। इसके लिए माइसेलर वॉटर या क्लीनिंग ऑयल का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे का मेकअप अच्छी तरह से साफ करें। 
विज्ञापन

3 of 7
रात में ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा - फोटो : iStock
क्लींजर का इस्तेमाल करें

हर रोज रात सोने से पहले एक माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर से चेहरा धोएं ताकि त्वचा पूरी तरह से साफ हो जाए। यह आपकी त्वचा से बचे हुए मेकअप, तेल, और गंदगी को हटाने में मदद करेगा।

4 of 7
रात में ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा - फोटो : iStock
टोनर का उपयोग करें

टोनर त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है, पोर्स को टाइट करता है, और त्वचा को तरोताजा महसूस कराता है। ऐसे में सोने से पहले टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। 
विज्ञापन

5 of 7
रात में ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा - फोटो : iStock
आई क्रीम

आंखों के नीचे की त्वचा काफी नाजुक होती है। ऐसे में हर रोज इस नाजुक त्वचा के लिए एक आई क्रीम का उपयोग करें। यह डार्क सर्कल्स, पफिनेस और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
रात में ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा - फोटो : iStock
मॉइश्चराइजर लगाएं

रोत को सोने से पहले त्वचा पर अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। ये त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो थिक क्रीम का उपयोग करें, और अगर ऑयली है तो लाइट जेल या वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रात में ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा - फोटो : Freepik
लिप बाम

अपने होठों को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने के लिए एक अच्छा लिप बाम लगाएं। ये रात भर आपके होंठों को नमी प्रदान करता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें