How To Use Coconut Oil: सर्दी के मौसम में हर कोई त्वचा के रूखेपन से परेशान हो जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए लोग महंगे-महंगे बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये कुछ अच्छा असर नहीं देते हैं। ऐसे में आप चाहें तो त्वचा को सर्दियों में चमकाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दरअसल, नारियल के तेल में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा, बाल, और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। वैसे तो ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल डायरेक्ट त्वचा पर कर लेते हैं, लेकिन हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपकी त्वचा चमक उठे। चेहरे पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कई प्रकार से कर सकते हैं। आइए बिना देर किए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।