हाइड्रा फेशियल
- फोटो : Adobe stock
डॉ. सीमा रानी, प्रोफेसर, त्वचा विज्ञान विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली का कहना है कि हाइड्रा फेशियल स्किन को साफ करने, युवा दिखने और दाग-धब्बों को कम कर टैनिंग को हटाने की एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। यह सामान्य फेशियल से अलग है। इसमें केमिकल पील किया जाता है और क्लींजिंग के साथ ब्लू रेड लाइट थेरेपी भी की जाती है। अगर आप इस प्रक्रिया को अपनाने जा रही हैं तो सबसे पहले इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें और किसी एक्सपर्ट से ही ट्रीटमेंट कराएं। संवेदनशील त्वचा वाली महिलाएं अगर हाइड्रा फेशियल कराती हैं तो उन्हें त्वचा में लालिमा और खुजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए फेशियल के बाद आप रिलेक्स रहें और अपने खान-पान में सुधार करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।