फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care : बारिश के मौसम में इस तरह से रखें त्वचा का ख्याल, वरना सामने आएंगी कई परेशानियां

Wed, 03 May 2023 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप चाहें तो कुछ टिप्स फॉलो करके इस बदलते में भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और बेदाग रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
rainy season
Skin Care : मई के महीने में भी देश के कई हिस्सों में बारिश का मौसम बना हुआ है। तेज बारिश की वजह से हर कोई परेशान है। वैसे तो मानसून के मौसम में स्किन का ध्यान रखना जरूरी होता ही है, पर जो आज-कल वाला मौसम है उसमें स्किन का और ज्यादा ध्यान रखा जाता है। दरअसल, आज-कल सुबह धूप होती है, दिन में बारिश। बारिश के इस मौसम में उमस और नमी का त्वचा पर सीधा असर पड़ता है। जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। ऐसे में स्किन का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है।

अगर आप इस मौसम में अपनी स्किन का ख्याल नहीं रखेंगे तो पिंपल्स और एक्ने से परेशान रहेंगे। आप चाहें तो कुछ टिप्स फॉलो करके इस बदलते मौसम में भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और बेदाग रख सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको बारिश के मौसम में स्किन केयर करने का सही तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
face wash - फोटो : is
जरूर साफ करें चेहरा

बारिश के इस मौसम में चेहरे को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप दिन में दो बार चेहरा जरूर साफ करें। चेहरा धोने के लिए आप नीम फेस वॉश, ग्रीन टी फेस वॉश और टी ट्री फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
rose water
गुलाब जल से आएगा ग्लो

गुलाब जल एक ऐसा टोनर है जिसके इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। बारिश के मौसम में फेस क्रीम लगाने की बजाए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

4 of 5
oily skin - फोटो : istock
त्वचा पर ना आने दें अतिरिक्त ऑयल

अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो त्वचा पर आने वाले अतिरिक्त ऑयल की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
face oil
लगाएं लाइट फेस ऑयल

बारिश के मौसम में त्वचा का मॉइश्चराइजर मेंटेन करने के लिए किसी लाइट फेस ऑयल का चुनाव करना न भूलें। इससे पिंपल और एक्ने की परेशानी भी दूर होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें