Skin Care Tips: अक्सर हम स्किन केयर करते वक्त समय का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जबकि जो भी लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं, उन्हें ये पता होना चाहिए कि रात के समय किया गया स्किन केयर त्वचा को ज्यादा फायदा पहुंचाता है।
दरअसल, ऐसा माना जाता है कि रात के समय त्वचा खुद को हील करती है और रिपेयर करती है। ऐसे में यदि आप रात में अपनी त्वचा पर कुछ लगाएंगे तो इससे आपकी त्वचा सुबह तक खिल उठेगी।
यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों को आप रात में अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद सुबह तक आपकी स्किन खिल उठेगी। आइए आपको इन सस्ती चीजों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
एलोवेरा
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप चेहरे पर रात के समय एलोवेरा जेल अप्लाई कर सकते हैं। इसे अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें।
विज्ञापन
3 of 7
एलोवेरा
- फोटो : Freepik.com
अब हाथों में एलोवेरा जेल लेकर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे आप रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ सकते हैं। इससे आपका चेहरा सुबह तक खिल उठेगा।
4 of 7
गुलाब जल और ग्लिसरीन
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल और ग्लिसरीन
यदि आपका चेहरा काफी रूखा है तो आप इन दोनों चीजों के मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। हर रोज सोने से पहले अपने चेहरे, हाथ और पैरों में गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण लगाएं।
विज्ञापन
5 of 7
गुलाब जल और ग्लिसरीन
- फोटो : Adobe stock
इसके लिए आप दोनों चीजों को बराबर लेकर मिक्स कर लें। अब इसे हर रोज अप्लाई करें। इसके इस्तेमाल से एक तो आपका चेहरा खिल उठेगा, दूसरा त्वचा मॉइश्चराइज रहेगी।
विज्ञापन
6 of 7
नारियल का तेल
- फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल
लोगों को लगता है कि नारियल तेल सिर्फ सर्दी के मौसम में फायदा करता है, जबकि ऐसा नहीं हैं। इसका इस्तेमाल यदि आप गर्मी के मौसम में भी करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी।
ये एंटी-एजिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जिससे त्वचा के दाग-धब्बे भी गायब होते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।