फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Day 2025: नेल डे के दिन जानें अपने नाखूनों की देखभाल का सही तरीका, इन बातों को जहन में उतार लें

Mon, 05 May 2025 02:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आइए आज नाखून दिवस के दिन जानते हैं कि आप अपने नाखूनों का ध्यान कैसे रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातें अपने जहन में उतारनी होंगी।
विज्ञापन
1 of 7
नेल डे के दिन जानें अपने नाखूनों की देखभाल का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
Nail Day 2025: लोग हमेशा अपने चेहरे और शरीर का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन भूल जाते हैं अपने शरीर के उस अंग का ध्यान रखना जो उनके लुक्स में भी चार चांद लगाता है। यहां हम बात कर रहे हैं नाखूनों की। बहुत से लोग तो ये जानते ही नहीं हैं कि नाखूनों का ध्यान कैसे रखना है। इसी के चलते नेल दिवस मनाया जाता है।

जी हां, आपने कई दिवसों के बारे में सुना होगा, पर क्या आप नेल दिवस के बारे में जानते हैं। आज यानी कि 5 मई को नेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्धेश्य नाखूनों की देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि आपको नाखूनों का ध्यान कैसे रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
नियमित कटिंग है जरूरी - फोटो : Adobe Stock

नियमित कटिंग है जरूरी
  • नाखूनों की नियमित कटिंग जरूरी है।
  • यदि आप नाखून बड़े रखती हैं, तो उसे समय-समय पर ट्रिम करें।
  • यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो नाखून आगे से अपने आप ही कमजोर होने लगेंगे। इसके लिए हर हफ्ते नेल फाइलर से किनारों को स्मूद करें ताकि वो टूटें नहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हाइड्रेट रखें - फोटो : Adobe stock
हाइड्रेट रखें
  • स्किन को और शरीर को हाइड्रेट रखने के बारे में तो हर कोई जानता है, पर क्या आपको पता है कि नाखूनों को भी हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है।
  • इसके लिए अपने नाखूनों पर ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें जो नाखूनों के साथ-साथ क्यूटिकल्स को भी हाइड्रेट रखें।
  • यदि आपके पास कोई क्रीम नहीं है तो नारियल तेल, बादाम तेल से क्यूटिकल और नाखूनों पर मसाज करें। 

 

4 of 7
पानी से बचें - फोटो : Freepik
पानी से बचें
  • अपने नाखूनों को ज्यादा समय तक भीगा न रहने दें। इसके लिए बर्तन धोते समय आप दस्ताने कैरी कर सकती हैं।
  • ज्यादा देर तक यदि आपके नाखून पानी में भीगे रहेंगे तो इससे ये कमजोर हो जाएंगे।
  • कमजोर होने के बाद नाखूनों की चमक चली जाती है, और ये खुद ब खुद टूटने लगते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
चबाने से बचें - फोटो : Adobe stock
चबाने से बचें
  • बहुत से लोगों को घबराहट के समय नाखून चबाने की आदत होती है, जबकि ऐसा कतई नहीं करना चाहिए।
  • नाखून चबाने से इनका पोषण खत्म होने लगता है।
  • इसकी वजह से इंफेक्शन का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

6 of 7
केमिकल वाले प्रोडक्ट से बनाएं दूरी - फोटो : Adobe stock
केमिकल वाले प्रोडक्ट से बनाएं दूरी
  • पैसे बचाने के चक्कर में कभी भी नाखूनों पर सस्ती नेल पॉलिश का इस्तेमाल न करें।
  • इसकी वजह से आपके नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं।
  • कोशिश करें कि जो भी चीजें नाखूनों पर लगा रहे वो अच्छी क्वालिटी की ही होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हर समय नेल पॉलिश न लगाएं - फोटो : instagram
हर समय नेल पॉलिश न लगाएं
  • लड़कियां खूबसूरत नाखूनों के लिए उनपर हमेशा नेल पॉलिश लगाए रखती हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • ऐसा करने से नाखूनों का प्राकृतिक रंग खोने लगता है।
  • इसलिए बीच-बीच में इन्हें ब्रेक देना जरूरी होता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें