Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग टैनिंग से परेशान रहते हैं। तेज धूप और धूल के कारण टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है, जिसको शुरुआत में ही कंट्रोल करना जरूरी होता है। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके हाथ-पैर में टैनिंग हो रही है तो आपको अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है।
ये जरूरी नहीं है कि टैनिंग हटाने के लिए महंगी क्रीमों का इस्तेमाल किया जाए। आप सिर्फ एक टमाटर की मदद से भी हाथ-पैरों को चमका सकते हैं। यहां हम आपको टैनिंग हटाने के लिए टमाटर इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना पैसे खर्च करें टैनिंग को साफ कर सकें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
टमाटर का रस लगाएं
- फोटो : Freepik.com
टमाटर का रस लगाएं
टमाटर से टैनिंग हटाना चाहते हैं तो ये इसका सबसे आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले एक पका हुआ टमाटर लें, उसका रस निकालें।
विज्ञापन
3 of 7
टमाटर का रस लगाएं
- फोटो : Freepik.com
अब इस रस को चेहरे या टैनिंग से प्रभावित स्किन पर लगाएं। कुछ देर इससे मसाज करें। और थोड़ी देर के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें। हफ्ते में तीन बार टमाटर के रस का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
4 of 7
टमाटर और दही
- फोटो : Freepik.com
टमाटर और दही
इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकाने का काम करते हैं। इसके लिए सबसे पहले को टमाटर को सही से ब्लैंड करके उसका गूदा निकाल लें।
विज्ञापन
5 of 7
टमाटर और दही
- फोटो : freepik
अब इसमें दही मिक्स करें। दोनों चीजों के मिश्रण को टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर मसाज करते हुए साफ करें। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप चेहरे से लेकर हाथ पैरों पर आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
टमाटर और नींबू
- फोटो : freepik.com
टमाटर और नींबू
नींबू का इस्तेमाल करने से पहले ये बात जान लें कि ये हर किसी को सूट नहीं करता है। इसलिए पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें और फिर टमाटर के पेस्ट में नींबू का रस मिक्स करें।
अब इसे अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं। हल्के हाथ से पैरों, हाथ और चेहरे की मसाज करें। कुछ देर के बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इसे इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।