फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: इस सब्जी के पानी से बाल धोएंगे तो हों जाएंगे इतने सिल्की, क्लेचर और रबड़ भी टिक नहीं पाएगी

Mon, 12 May 2025 04:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपने बालों को रेशम का सिल्की बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताया गया नुस्खा आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
इस सब्जी के पानी से बाल धोएंगे तो हों जाएंगे इतने सिल्की, क्लेचर और रबड़ भी टिक नहीं पाएगी - फोटो : अमर उजाला
Hair Care: कौन नहीं चाहता कि उसके बाल रेशम से मुलायम, और कमर जितने लंबे हों। इसके लिए खासतौर महिलाएं तो तमाम नुस्खे भी आजमाती रहती हैं। लेकिन लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल काफी डल होते जा रहे हैं। ऐसे में बालों को पोषण प्रदान करने के लिए लोग महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट कराते हैं। पर, बार-बार हेयर ट्रीटमेंट में पैसे खर्च करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। 

इसी के चलते हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पानी के इस्तेमाल से ही आपके बाल रेशम से मुलायम हो जाएंगे। यहां हम बात कर रहे हैं भिंडी के पानी की, जो आपके बालों के लिए काफी लाभदायक रहता है। 
विज्ञापन

2 of 7
कैसे करें उपयोग - फोटो : Freepik.com
कैसे करें उपयोग

यदि आप भिंडी का उपयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले 4 से 5 भिंडी को लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे दो कप पानी में डालकर 15 मिनट तक उबालें।
विज्ञापन

3 of 7
कैसे करें उपयोग - फोटो : Instagram
जब ये सही से उबल जाए और पानी गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करें और पानी को छान लें। इसके बाद इसे इसे ऐसे ही ठंडा होने दें।  जब पानी ठंडा हो जाए तो आपको इसका इस्तेमाल करना है।

4 of 7
कैसे करें उपयोग - फोटो : iStock
 इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले तो अपने बालों को अच्छे शैंपू से धो लें। जब बाल पूरी तरह से साफ हो जाएं तो फिर कंडीशनर लगाने के लिए बालों में भिंडी का पानी लगाएं
विज्ञापन

5 of 7
कैसे करें उपयोग - फोटो : Freepik
इसे अब कम से कम 15 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। 15 मिनट के बाद अपने बालों को सादा पानी से धो लें और फिर इसका असर देखें। आप हफ्ते में दो बार इस पानी के इस्तेमाल से अपने बालों को सिल्की बना सकती हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
क्या होंगे फायदे - फोटो : Adobe stock
क्या होंगे फायदे

यदि आप हफ्ते में दो बार नियमित रूप से यदि आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बालों की कई परेशानियां अपने आप ही कम होंने लगेंगी। इन परेशानियों में सबसे पहले बालों का रूखापन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या होंगे फायदे - फोटो : Adobe stock
दरअसल, भिंडी में म्यूसिलेज नामक चिपचिपा पदार्थ पाया जाता है जो बालों को नरम और सिल्की बनाता है। इसके साथ-साथ इसके पोषक तत्व बालों की जड़ों को मज़बूती दे सकते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें