Skin Care: सर्दियों ने सभी की हालत खराब कर रखी है। लगातार गिर रहे पारे की वजह से जो कड़कड़ाती सर्दी पड़ रही है, उसका असर लोगों की लाइफस्टाइल पर दिखाई दे रहा है। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए भी सोचना पड़ रहा हैं। सर्दी का असर रहन-सहन के साथ-साथ लोगों की त्वचा पर भी पड़ता है।
बाजारों में मिलने वाले बॉडी लोशन के इस्तेमाल के बावजूद लोगों के हाथ और चेहरा काफी रूखा-सूखा होने लग रहा है। ऐसे में बहुत से लोग घरेलू नुस्खों को अपनाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसके साथ ही इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।
अगर आप भी घर पर ही सर्दी के मौसम में नेचुरल तरीके से चेहरे की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो शहद से बने फेस पैक इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।