फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: सर्दियों में शहद से बनने वाले इन नेचुरल फेस पैक से बढ़ा सकते हैं चेहरे की रंगत

Mon, 08 Jan 2024 12:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं, तो शहद से बने कुछ फेस पैक आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Skin Care - फोटो : istock
Skin Care: सर्दियों ने सभी की हालत खराब कर रखी है। लगातार गिर रहे पारे की वजह से जो कड़कड़ाती सर्दी पड़ रही है, उसका असर लोगों की लाइफस्टाइल पर दिखाई दे रहा है। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए भी सोचना पड़ रहा हैं। सर्दी का असर रहन-सहन के साथ-साथ लोगों की त्वचा पर भी पड़ता है।

बाजारों में मिलने वाले बॉडी लोशन के इस्तेमाल के बावजूद लोगों के हाथ और चेहरा काफी रूखा-सूखा होने लग रहा है। ऐसे में बहुत से लोग घरेलू नुस्खों को अपनाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसके साथ ही इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर आप भी घर पर ही सर्दी के मौसम में नेचुरल तरीके से चेहरे की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो शहद से बने फेस पैक इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Skin Care
शहद और दही

शहद और दही दोनों में ही कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसे लगाने से चेहरे पर निखार आता है। ऐसे में आप स्किन का ग्लो बरकरार रखने के लिए शहद और दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में दही लेकर उसमें शहद मिक्स करना है। इसके बाद इस पैक को अच्छे से अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Skin Care - फोटो : Pixabay

शहद और नींबू

नींबू त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मददगार होता है। ऐसे में आप एक कटोरी में शहद लेकर उसमें आधा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मास्क को अच्छे से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे आपकी स्किन मुलायम बनी रहेगी।  

4 of 5
Skin Care - फोटो : Istock

शहद और दूध

दूध में मौजूद तत्व चेहरे को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं। ऐसे में कच्चे दूध में दो चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर लगाएं। इस पैक का इस्तेमाल आप हर दूसरे दिन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skin Care - फोटो : Istock

शहद और पपीता 

अगर आपकी त्वचा पर काफी पिगमेंटेशन है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये काली कोहनी और घुटनों को भी ठीक करने में मददगार रहता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए आपको बस पपीते के पेस्ट में बड़ा चम्मच शहद मिलाना है। अब कुछ देर के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें