फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: त्वचा के लिए वरदान है आलू का रस, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Tue, 23 Jul 2024 09:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो पैच टेस्ट के बाद आलू के रस का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए करें।
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा के लिए वरदान है आलू का रस - फोटो : Freepik
Skin Care Tips: मानसून की शुरुआत हो गई है, ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप अपनी त्वचा का ध्यान सही से नहीं रखेंगे तो इससे कई तरीके की परेशानियां उत्पन्न होती हैं। इस मौसम में चिपचिपेपन की वजह से चेहरे पर मुंहासे, एक्ने और अन्य परेशानियां भी पैदा होने लगती हैं।

वैसे तो बाजार में आपको कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे जो त्वचा को सही करने का काम करते हैं लेकिन बहुत से लोगों को इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं होता। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो आलू के रस का इस्तेमाल भी स्किन केयर में कर सकते हैं। आलू के रस के इस्तेमाल से आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उसके साथ ही इसका इस्तेमाल करना काफी सरल भी है। आईए आपको इसके फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा के लिए वरदान है आलू का रस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आलू का रस निकालने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लें। फिर उसे कद्दूकस करके उसका रस निकालें। अब आप इसे छानकर साफ रस को एक कटोरी में अलग रख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
त्वचा के लिए वरदान है आलू का रस - फोटो : Freepik

इस्तेमाल की विधि

आलू के रस को एक साफ कपड़े या रूई से चेहरे पर लगाएं। आप इसे पूरे चेहरे लगा सकते हैं। इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें और फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। चेहरे को ठंडे पानी से धोने के बाद तौलिए से थपथपा कर सुखा लें। ये आपकी त्वचा को काफी फायदा पहुंचाएगा। 

4 of 6
त्वचा के लिए वरदान है आलू का रस - फोटो : iStock
इस्तेमाल के फायदे 
 
त्वचा की चमक रहेगी बरकरार

 आलू का रस त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक बरकरार रखने में मदद करता है। 

 पिगमेंटेशन होगी दूर

आलू में मौजूद एंजाइम और विटामिन C त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। इससे भी आपकी त्वचा दमकने लगती है। 
विज्ञापन

5 of 6
त्वचा के लिए वरदान है आलू का रस - फोटो : iStock
 पिगमेंटेशन करे कम

 आलू में मौजूद एंजाइम और विटामिन C त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्वचा के लिए वरदान है आलू का रस - फोटो : iStock
बढ़ती झुर्रियों को रोके

आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को ताजगी देते हैं और झुर्रियों को कम कर सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें