फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: स्किन केयर में भी कर सकते हैं पनीर का इस्तेमाल, जानें कैसे

Tue, 30 May 2023 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में पनीर का इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर नहीं तो आइए आपको इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Paneer - फोटो : Istock
Skin Care Tips : पनीर खाना किसे पसंद नहीं होगा। किसी को पनीर की सब्जी पसंद है तो किसी को पनीर का पराठा। हर कोई अपने मन के हिसाब से पनीर की डिश बनाकर खाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में पनीर का इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर नहीं तो इस लेख में आपको उसके बारे में जानकारी मिलेगी। दरअसल, पनीर का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ स्किन केयर में भी किया जाता है।

भले ही ये बात सुनने में अजीब लगे पर, हकीकत यही है। जिस प्रकार पनीर में मौजूद पौषक तत्व शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं, ठीक उसी प्रकार ये स्किन को भी काफी फायदा पहुंचाते हैं। पनीर को त्वचा का बेस्ट मॉइश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है। खास बात ये है कि इससे किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। यही वजह है कि आज के लेख में हम आपको पनीर से स्किन केयर करना बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
पनीर - फोटो : iStock
पनीर से फेसपैक बनाने के लिए जरूरी सामान
  •  1-2 टुकड़ा पनीर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच शहद
  • 2 विटामिन ई कैप्सूल
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पैक बनाने की विधि

इस पैक को बनाना सबसे आसान है। इसके लिए आपको बस एक कटोरे में पनीर के टुकड़े लेने हैं। इसमें नींबू का रस, शहद और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर सभी चीजों का पेस्ट बना लेना है। बस आपका पनीर फेसपैक तैयार है।  

4 of 5
फेसपैक
इसे लगाने का सही तरीका

पनीर के फेसपैक को लगाने के लिए आपको सबसे पहले चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। इसके बाद पनीर फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। लगभग 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगे रहने दें। 15 मिनट के बाद इसे धो लें। हफ्ते मे कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
glowing
फायदे

अगर आप पनीर से बने फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करेंगे तो त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होने लगती हैं। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन भी खत्म होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें