Side Effect Of Threading: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ज्यादातर महिलाएं थ्रेडिंग तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। खासतौर पर जब बात आती है आईब्रो सेट कराने की, तब तो थ्रेडिंग ही सबसे सही विकल्प लगता है। पर, क्या आप जानते हैं थ्रेडिंग आपके चेहरे को काफी हानि पहुंचा सकती है।
खास बात ये है कि इन नुकसानों के बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है। ऐसे में आपको ये जानने की बेहद जरूरत है, कि किस तरह से थ्रेडिंग आपकी त्वचा को डैमेज करती है। हालांकि यदि सही तकनीक के साथ इसका इस्तेमाल किया जा जाए तो कम रुपये में इसकी वजह से त्वचा के अनचाहे बाल साफ हो सकते हैं।