चेहरे के कुछ खास हिस्सों पर गंदगी जमा हो जाती है। जिसे ब्लैकहेड्स कहते हैं। नाक, ठोढ़ी और होठों के इर्दगिर्द जमा ये ब्लैकहेड्स दिखने में भद्दे लगते हैं। वैसे तो ब्लैकहेड्स पूरे चेहरे पर ही जमा होते हैं। जिन्हें साफ करने के लिए स्क्रब का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों के ये ब्लैकहेड्स कुछ ज्यादा ही मात्रा में होते हैं। जो काफी भद्दे से दिखने लगते है। अगर आप चेहरे पर बार-बार लौट आ रहे इन ब्लैकहे्ड्स से परेशान हैं तो घर में रखी इन चीजों को लगाएं।