फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care For Working Women: दफ्तर जाने वाली महिलाओं को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान

Wed, 23 Apr 2025 02:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप दफ्तर जाती हैं तो अपनी स्किन का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि धूप और धूल का प्रभाव सीधा चेहरे पर ही पड़ता है। 
विज्ञापन
1 of 6
दफ्तर जाने वाली महिलाओं को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Freepik
Skin Care For Working Women: एक समय था जब महिलाएं घर पर रहती थीं, और पुरुष नौकरी और व्यापार के लिए बाहर जाते थे। लेकिन आज के समय में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

दरअसल, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है। इसलिए उन्हें अपनी स्किन का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, जो जॉब करती हैं तो आपको कुछ स्किन केयर टिप्स अवश्य ही फॉलो करने चाहिए। यहां हम आपको इन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि शाम तक आपकी त्वचा भी खिली-खिली रहे।
विज्ञापन

2 of 6
सनस्क्रीन है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन है जरूरी

यदि आप घर से बाहर निकलती हैं तो हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। भले ही आप गाड़ी से सफर करती हों, लेकिन फिर भी हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन को चेहरे से लेकर हाथों तक पर अवश्य लगाएं। ये आपकी त्वचा को तेज धूप और धूल से बचाकर रखेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बाहर से आकर चेहरा धोएं - फोटो : Adobe stock
बाहर से आकर चेहरा धोएं

दफ्तर से लौटकर भले ही आप कितना भी थकी हों, अपने चेहरे को अच्छे फेसवॉश से अवश्य धोएं। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे चेहरे पर गंदगी जमा हो जाएगी, जो मुंहासों और अन्य परेशानियों को जन्म देती है। 

 

4 of 6
टोनर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
टोनर है जरूरी

गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी त्वचा पर किसी अच्छी क्वालिटी के टोनर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो टोनर को घर पर भी लगा सकते हैं। टोनर को अपने बैग में रखें और बीच-बीच में चेहरा साफ करके इसे चेहरे पर लगाएं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हल्का मेकअप हो - फोटो : Adobe stock
हल्का मेकअप हो

गर्मी के मौसम में कभी भी अपने चेहरे पर ज्यादा हैवी मेकअप अप्लाई नहीं करें। अपने मेकअप को हमेशा हल्का ही रखें। गर्मी में यदि चेहरे के पोर्स मेकअप की वजह से बंद हुए तो इससे आपकी परेशानी काफी बढ़ जाएगी। इसलिए जितना हो सके मेकअप लगाने से बचें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हफ्ते में करें ये काम - फोटो : Adobe stock

हफ्ते में करें ये काम

हर हफ्ते अपनी स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब लेकर उसका इस्तेमाल करें। आप हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो बार स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो बिना सोचे स्क्रब का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे को आंतरिक रूप से साफ करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें