फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे के लिए वरदान है लौकी, खाना नहीं पसंद तो इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Wed, 23 Apr 2025 12:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लौकी में पाए जाने वाले तत्व चेहरे से संबंधित कई परेशानियों को दूर करते हैं। यदि आपको इसका सेवन नहीं पसंद तो आप अन्य तरीकों से भी इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे के लिए वरदान है लौकी - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: लौकी, ये एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बड़ों से लेकर बच्चों तक का मुंह बन जाता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे लौकी का सेवन पसंद हो। लेकिन इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए विटामिन-सी विटामिन-ई आयरन पोटैशियम जिंक और कई अन्य विटामिन्स सेहत के साथ-साथ त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करते हैं, इसलिए डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।

लौकी के सेवन से त्वचा संबंधी कई दिक्कतें दूर होती हैं, लेकिन बात ही है कि ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। यदि आपको भी लौकी खाना नहीं पसंद है तो आप अन्य तरीकों से भी स्किन केयर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको स्किन केयर में लौकी इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी लौकी की मदद से अपना चेहरा चमका सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
बना सकते हैं फेस मास्क - फोटो : Adobe stock
बना सकते हैं फेस मास्क

सुनने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन आप लौकी की मदद से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको लौकी के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
बना सकते हैं फेस मास्क - फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे कि आप लौकी में शहद और हल्दी मिक्स करके उसका फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले लौकी को ब्लेंड कर लें। ब्लेंड करने के बाद इसमें थोड़ा सा शहद और हल्दी मिक्स करें।

4 of 7
बना सकते हैं फेस मास्क - फोटो : Adobe stock
अब पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके इस्तेमाल से चेहरे की गर्मी दूर होगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
टोनर भी बना सकते हैं - फोटो : Adobe stock
टोनर भी बना सकते हैं

गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके लिए आप लौकी से भी ऐसा टोनर तैयार कर सकते हैं, जो आपकी त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट रखेगा, बल्कि इसकी वजह से आपका चेहरा चमक उठेगा।
विज्ञापन

6 of 7
टोनर भी बना सकते हैं - फोटो : Freepik
इस टोनर को तैयार करने के लिए लौकी को कद्दूकस करके इसका जूस निकाल लें। इसके जूस में अब बराबर मात्रा में खीरे का रस एड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टोनर भी बना सकते हैं - फोटो : Adobe stock
चाहें तो इसके अलावा आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को भी इस टोनर में मिक्स करके रख सकते हैं। अब इस टोनर को मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में भर लें और हर दिन इसका इस्तेमाल करें। 

नोट - यदि आप लौकी से बने फेस मास्क या फिर टोनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें। पैच टेस्ट के बाद त्वचा पर किसी भी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें