फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चेहरे के दाग-धब्बों के लिए वरदान है पुदीना, यहां जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Fri, 21 Jun 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में पुदीना बाजार में मिलने लगा है। ये पुदीना सेहत के साथ-साथ स्किन केयर के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे के दाग-धब्बों के लिए वरदान है पुदीना - फोटो : iStock
Skin Care: गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में खाने पीने के साथ-साथ अपनी त्वचा का ध्यान रखना अभी बेहद जरूरी हो जाता है। इसकी वजह है कि आजकल कई जगह का पारा 45 डिग्री के पार हो रहा है। इतनी गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याएं सामने आने लगती है। खासतौर पर गर्मी में मुंहासे और एक्ने की समस्या सामने आना बेहद बात है। मुंहासे और एक्ने की समस्या का निस्तारण तो आप कर सकते हैं लेकिन इसके दाग-धब्बों को हटाना बेहद मुश्किल काम है।

ऐसे में हम आपको पुदीने से चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने का आसान तरीका बताएंगे। इस लेख में हम पुदीना से बनने वाले फेस पैक के बारे में भी आपको बताएंगे। पुदीना से फेस पैक बनाना बेहद आसान है और गर्मी के मौसम में आपको आसानी से बाजार में पुदीने की ताजी पत्तियां मिल जाएगी। तो चलिए देर ना करते हुए आपको फेस पैक बनाने का तरीका बताएं। 
विज्ञापन

2 of 5
चेहरे के दाग-धब्बों के लिए वरदान है पुदीना - फोटो : iStock
पुदीना और हल्दी

हर भारतीय घर में हल्दी तो जरूर होती है। ऐसे में सबसे पहले एक कटोरी में हल्दी लेकर उसमें पुदीना की पत्तियों को डालें। अब इसे अच्छी तरह से पीस लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से आपको असर जरूर दिखाई देगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
चेहरे के दाग-धब्बों के लिए वरदान है पुदीना - फोटो : iStock
पुदीना और मुल्तानी मिट्टी 

गर्मी के मौसम में मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद रहती है। ऐसे में सबसे पहले इसका पेस्ट तैयार करें। अब पुदीने की पत्तियों के पेस्ट को भी मुल्तानी मिट्टी के साथ मिला लें। आखिर में इसमें दही डालकर मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो मसाज करते हुए चेहरा साफ कर लें। 

4 of 5
चेहरे के दाग-धब्बों के लिए वरदान है पुदीना - फोटो : iStock

जानें इसके फायदे

अगर आप इन फेसपैक का इस्तेमाल नियमित रूप से करेंगे तो इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे। पुराने से पुराने दाग-धब्बों को भी पुदीना का पैक साफ कर सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेहरे के दाग-धब्बों के लिए वरदान है पुदीना - फोटो : iStock
इस पैक के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी। गर्मी के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा न करने पर कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें