फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चाहिए दमकती त्वचा तो सोने से पहले जरूर कर लें ये काम

Thu, 07 Dec 2023 03:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए हर महिला को सोने के पहले कुछ काम जरूर करने चाहिए। इन कामों को करके आपकी त्वचा निखर उठेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
Skin Care Tips - फोटो : instagram
Skin Care: शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जो ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा की चाहत नहीं रखती होगी। खूबसूरत त्वचा के लिए महिलाएं घंटों-घंटों पार्लर में बिताकर हजारों रुपए खर्च कर देती हैं। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट भी कराती है। हालांकि इन ट्रीटमेंट का असर ज्यादा समय तक नहीं टिकता लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को ग्लोइंग त्वचा के लिए यह सबसे सही विकल्प लगता है।

कई बार ऐसा देखा गया है तमाम तरह के ट्रीटमेंट के बावजूद त्वचा ग्लो नहीं करती। ऐसे में बहुत सी महिलाएं घरेलू नुस्खों को भी आजमाती है कई बार उससे भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसको अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप दमकती त्वचा का सकती हैं। 

दरअसल, ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए हर महिला को सोने के पहले कुछ काम जरूर करने चाहिए। इन कामों को करके आपकी त्वचा आसानी से निखर उठेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Skin Care
जरूर हटाएं मेकअप

अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं, तो सोने से पहले अपना मेकअप जरूर हटा लें। इससे आपकी त्वचा को सांस लेने में आसानी होती है। मेकअप हटाकर सोने से मुंहासे जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। ऐसे में हमेशा बाहर से आकर तुंरत मेकअप हटाएं, उसके बाद ही सोने जाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
Skin Care
चेहरे को साफ जरूर करें

सोने के पहले एक बार चेहरे को सही से साफ जरूर करें। इससे चेहरे की गंदगी साफ होती है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। आप किसी भी अच्छे क्लींजर से चेहरे को धो सकती हैं। 

4 of 6
Skin Care - फोटो : istock
जरूर इस्तेमाल करें मॉइश्चराइजर

चेहरा साफ करने के बाद कभी भी सूखी त्वचा के साथ ना सोएं। सोने से पहले हमेशा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके इस्तेमाल से रात में आपकी त्वचा में नमी की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Skin Care - फोटो : istock
अंडर आई क्रीम रहेगी फायदेमंद

अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो अंडर आई क्रीम का सोने से पहले इस्तेमाल जरूर करें। रात को इसके इस्तेमाल से आपको असर जल्दी दिखाई देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Skin Care - फोटो : instagram
हफ्ते में दो बार करें फेस मास्क का इस्तेमाल

अगर आपके पास समय है तो कोशिश करें कि रात में सोने के पहले हफ्ते में कम से कम दो बार फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा ग्लो करने लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें