फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे को सिर्फ धोना काफी नहीं, निखार के लिए इन तरीकों को भी अपनाएं

Sun, 24 Mar 2024 02:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो सिर्फ चेहरे को धोना काफी नहीं हैं। इसके लिए आपको कुछ तरीकों को अपनाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
Skin Care Tips
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे अपने चेहरे और त्वचा से प्यार ना हो लेकिन सर्दी का मौसम त्वचा का निखार कम देता है। सर्दी के इस मौसम में रूखी-सूखी त्वचा से हर कोई परेशान रहता है। इसके लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि त्वचा का ग्लो बरकरार रहे। इन सभी प्रोडक्ट का इस्तेमाल साफ चेहरे पर ही किया जाता है। ऐसे में आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा, कि दिन में कम से कम दो बार चेहरा धोना जरूरी होता है।

ये बात सच भी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ चेहरा धोने से आप स्किन केयर नहीं कर सकते। इसके लिए आपको कई स्टेप्स फॉलो करने चाहिए। इन तरीकों के बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर स्टेप्स बताएंगे, जिसका फॉलो करना बेहद ही आसान है और इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Skin Care Tips

मेकअप को करें साफ

कहीं भी बाहर से आने के बाद आपका पहला काम मेकअप रिमूव करना होना चाहिए।। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे आपके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Skin Care Tips

करें डबल क्लींजिंग

हर किसी को चेहरे की डबल क्लींजिंग ही करनी चाहिए। इसके लिए पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर का उपयोग करना है और उसके बाद एक वॉटर बेस्ड क्लींजर का। 

4 of 7
Skin Care Tips

एक्सफोलिएशन का रखें ध्यान

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप रोज स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे चेहरे के पोर्स सही तरह से खुल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
Skin Care Tips - फोटो : twitter

सीरम करें इस्तेमाल

चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को साफ करने के लिए फेस सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। इसे हमेशा अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही खरीदें। 
विज्ञापन

6 of 7
Skin Care Tips - फोटो : pexel

आई केयर

अपने पूरे चेहरे का ध्यान रखने के दौरान आंखों को भूलें नहीं। इसके लिए आपको बस अंडर आई मास्क का इस्तेमाल करना है। इससे आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Skin Care Tips - फोटो : pexel

चेहरे के हाइड्रेशन का रखें ध्यान

मौसम बदलने के साथ-साथ आपको अपने चेहरे के हाइड्रेशन का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसके लिए चेहरे पर अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें