फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Routine: इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल, जानें कैसे करें इसका उपयोग

Sun, 24 Mar 2024 11:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घर पर ही अपने बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए अलसी के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : amar ujala
Hair Care Routine: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। शरीर के साथ-साथ बालों के साथ भी कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं। खास तौर पर अगर बात करें बदलते मौसम की तो इसमें भी बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है, वरना बाल झड़ने लगते हैं और काफी ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसी चीज का इस्तेमाल करना बताएंगे, जो बालों के लिए रामबाण है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, अलसी के बीज की। अलसी जिसे हम फ्लैक्सीड के नाम से भी जानते हैं, यह ना केवल खाने बल्कि बालों को मजबूत, स्मूथ और शाइनी बनाने के काम भी आता है। इस बीज में प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, विटामिन बी, मैगनीशियम, मैंगनीज और सेलेनियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी लाभदायक हैं। इसी के चलते आज हम आपको बालों में इसका इस्तेमाल करना बताएंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : iStock
इसके इस्तेमाल के लिए चाहिए होगा ये सामान

-2 बड़े चम्मच अलसी (फ्लैक्सीड) सीड्स
-1 कप पानी
-1 छोटी चम्मच एलोवेरा जेल
-1 चम्मच कोकोनट ऑयल
-आवश्यकता अनुसार एसेंशियल ऑयल
विज्ञापन

3 of 7
इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : Social media
इस्तेमाल करने की विधि

अगर आप अलसी के बीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले पानी को उबाल कर उसमें दो बड़े चम्मच अलसी के सीड्स डालें। अब इसे 7-8 मिनट तक अच्छे से उबालें।

4 of 7
इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : Pixabay
जब पानी गाढ़ा होने लगे तो इसे सही से छान लें। अब इस छाने हुए पानी में एक छोटी चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इन सब चीजों को मिलाने के बाद कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिला दें। अब इसका स्मूद पेस्ट बन कर तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : amar ujala

ऐसे बालों में लगाएं

इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने बालों को छोटे-छोटे भागों में बांट लें। इसके बाद इसे बालों में लगाना शुरू करें। अच्छी तरह से जेल को बालों में लगाकर इसे कम से कम 20 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। अब आप इसे सही तरह से धो सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : istock

मिलते हैं ये लाभ

यदि आपके बाल कर्ली हैं तो इसे जरूर लगा कर देखें। घुंघराले बालों की स्मूदनेस को बरकरार रखने के लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस बीज के इस्तेमाल से सिल्की बनेंगे आपके बाल - फोटो : istock
इसके साथ ही अलसी के बीजों में विटामिन, पोषक तत्व और हेल्दी फैट का मिश्रण होता है, जिसकी वजह से बालों का झड़ना बेहद कम हो जाता है। वहीं इससे बाल स्ट्रेट भी दिखाई देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें