फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: रूखी त्वचा वाले लोगों को रहना चाहिए इन चीजों से दूर, वरना धीरे-धीरे खो जाएगा चेहरे का ग्लो

Mon, 17 Feb 2025 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी त्वचा अक्सर रूखी और बेजान लगती है, तो आपको कुछ खास चीजों से बचना चाहिए। यदि आप इन चीजों का इस्तेमाल लगातार करेंगे तो इससे आपकी त्वचा और खराब हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
1 of 6
रूखी त्वचा वाले लोगों को रहना चाहिए इन चीजों से दूर - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। हमेशा उसी के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑयली स्किन वालों के लिए तो ज्यादा परेशानी नहीं होती है, दिक्कत सामने आती है उन लोगों के सामने जिनकी त्वचा रूखी होती है। रूखी त्वचा वाले यदि अपनी स्किन का सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके चेहरे की रंगत धीरे-धीरे खोने लगती है।

इसी के चलते हम यहां आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको दूर ही रहना चाहिए। यदि आप इन चीजों के इस्तेमाल से दूर रहेंगे तो आपकी त्वचा भी दमकती रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
गर्म पानी से न नहाएं - फोटो : iStock
गर्म पानी से न नहाएं

गर्म पानी त्वचा की नमी को कम करने का काम करता है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा रूखी है, तब तो इसके इस्तेमाल से दूर ही रहें। यदि आप ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहते हैं तो पानी को एकदम हल्का गुनगुना ही रखें, ताकि इससे त्वचा पर किसी तरह का कोई नुकसान न होने पाए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
ज्यादा हार्श साबुन से रहें दूर - फोटो : Freepik
ज्यादा हार्श साबुन से रहें दूर

बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से साबुन और फेशवॉश मिलता है। ऐसे में हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से साबुन और फेसबॉश खरीदें, क्योंकि ज्यादातर साबुन और फेस वॉश में केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा से नेचुरल ऑयल निकाल देते हैं।  

4 of 6
ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें - फोटो : Adobe stock
ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें

ज्यादा स्क्रब करने से भी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से त्वचा की ऊपरी परत कमजोर पड़ने लगती है, जिस वजह से त्वचा का रूखाप बढ़ जाता है। इसलिए अपनी त्वचा को देखते हुए हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन

5 of 6
हीटर और एसी से बनाएं दूरी - फोटो : AdobeStock
हीटर और एसी से बनाएं दूरी 

यदि आपकी त्वचा रूखी है तो हीटर या AC में ज्यादा न बैठें। इसमें रहने से स्किन की नमी खत्म हो जाती है और त्वचा खुरदरी हो सकती है। यदि आपको बैठना पड़ रहा है तो बॉडीलोशन इस्तेमाल करने की जगह नारियल तेल से त्वचा को मॉइस्चराइज करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केमिकल बेस्ड मेकअप से बचें - फोटो : Adobe stock
केमिकल बेस्ड मेकअप से बचें

आजकल बाजार में जितने भी स्किन केयर प्रोडक्ट्स आते हैं, उनमें से ज्यादातर में हार्श केमिकल होते हैं। ऐसे में ये त्वचा की नमी को खत्म कर सकते हैं। इसलिए हमेशा हाइड्रेटिंग और मिनरल-बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल करें। अगर आप इन आदतों से बचेंगे और अपनी स्किन का सही ख्याल रखेंगे, तो आपकी त्वचा हमेशा मुलायम और हेल्दी बनी रहेगी।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें