फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedy For Control Hair Fall: बदलते मौसम में तेजी से झड़ने लगे हैं बाल तो इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे

Mon, 17 Feb 2025 10:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी तेजी से झड़ते बालों से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे अपनाकर आप बालों को मजबूत और घना बना सकते हैं।

 

विज्ञापन
1 of 5
बदलते मौसम में तेजी से झड़ने लगे हैं बाल तो इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे - फोटो : freepik

Remedy For Control Hair Fall: फरवरी का महीना चल रहा है, ऐसे में बदलते मौसम में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां अभी तक लोगों की हालत ठंड से बेहाल थी, वहीं अब गर्मी से लोग परेशान  होने लगे हैं। दिन के समय तो तेज धूप भी आने लगी है, जिस वजह से लोग काफी परेशान हैं। इस मौसम का असर सीधा-सीधा लोगों की त्वचा और उनके बालों पर पड़ने लगा है। ऐसे में बालों का झड़ना तो बेहद ही आम समस्या है।

यदि आप भी इस बदलते मौसम में हेयर फॉल से परेशान हैं तो इसके लिए यहां हम आपको कुछ नुस्खे देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
मेथी और नारियल तेल आएगा काम - फोटो : Freepik
मेथी और नारियल तेल आएगा काम

यदि आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं तो इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। दरअसल, नारियल तेल बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है, जबकि मेथी में मौजूद तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इस पैक के इस्तेमाल के लिए एक बड़ा चम्मच मेथी दानों को रातभर भिगोकर पीस लें। इसे गुनगुने नारियल के तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से सिर की मसाज करें और 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें।  
विज्ञापन

3 of 5
आंवला और दही का मास्क - फोटो : Instagram
आंवला और दही का मास्क  

बालों के लिए आंवला काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में 2 चम्मच आंवला पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ये बालों को जड़ से मजबूती देता है और झड़ने से भी रोकता है। 

4 of 5
प्याज का रस रहेगा फायदेमंद - फोटो : Freepik.com
प्याज का रस रहेगा फायदेमंद

प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से बाल झड़ना भी बंद हो जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसे बालों की जड़ों में लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। आखिर में बालों को शैंपू से धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा और नीम का पेस्ट भी कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : freepik.com
एलोवेरा और नीम का पेस्ट भी कर सकते हैं इस्तेमाल

एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है, जबकि नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को खत्म करते हैं, जिससे बाल मजबूत होते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल और नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। अब इसे स्कैल्प पर लगाने के आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें