फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: त्वचा को बचाना है तो तुरंत करें बाल्टी और मग की सफाई, वरना होंगे ये 5 नुकसान

Fri, 21 Nov 2025 11:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips: अगर आप कभी भी नहाने वाली बाल्टी और मग को धोते नहीं हैं, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे ये बाल्टी और मग आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा को बचाना है तो तुरंत करें बाल्टी और मग की सफाई - फोटो : अमर उजाला
Skin Care Tips: मौसम चाहे कोई सा भी हो, लोग भारत में लोग नियमित रूप से नहाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि नहाने से स्किन की सभी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। अगर रोजाना नहाने के बावजूद आपकी त्वचा पर दिक्कतें हो रही हैं तो आपको ये समझने की जरूरत है कि आपकी ये दिक्कतें बाल्टी और मग की गंदगी की वजह से हो सकती हैं।

दरअसल, नहाने के रोजमर्रा के सामान जैसे बाल्टी और मग की साफ-सफाई पर ध्यान न देने से त्वचा और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। खासकर सर्दी के दौरान ये खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए अपने नहाने के सामान को नियमित रूप से साफ और कीटाणु रहित रखना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम बता रहे हैं कि अगर गंदा बाल्टी और मग इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा को कौन-कौन से पांच नुकसान हो सकते हैं और इन्हें कैसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा पर रैश और खुजली
1. त्वचा पर रैश और खुजली

अगर आप गंदी बाल्टी और मग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें क्योंकि ये गंदी बाल्टी और मग में मौजूद बैक्टीरिया त्वचा पर जलन और लाल चकत्ते पैदा कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
फंगल इंफेक्शन - फोटो : Adobe stock
2. फंगल इंफेक्शन

 फंगस गंदे बाल्टी या मग में जल्दी पनपती हैं, जिससे पैर, हाथ और शरीर में फंगल इंफेक्शन हो सकता है। ये इंफेक्शन काफी जल्दी फैलता भी है। ऐसे में समय-समय पर बाल्टी और मग को सही से साफ करें। अगर इंफेक्शन हो गया है तो तुरंत दवा लें।

 

4 of 6
स्कैल्प होगी डैमेज - फोटो : Adobe stock
3. स्कैल्प होगी डैमेज

अगर आप नियमित रूप से गंदे मग और बाल्टी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे स्कैल्प पर रूसी जमा होने लगेगी। इसकी वजह से बाल धीरे-धीरे कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। तो अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी स्कैल्प पर रूसी जमने लगे तो बाल्टी और मग को साफ रखें।

 
विज्ञापन

5 of 6
त्वचा का डल दिखना - फोटो : Adobe stock
4. त्वचा का डल दिखना

 गंदा पानी त्वचा के पोषण को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे चेहरा बेरंग और थका हुआ दिखने लगता है। तो अगर आपकी स्किन भी आजकल काफी डल दिख रही है तो आपको समझने की जरूरत है ये गंदे मग और बाल्टी का असर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्वचा में बैक्टीरियल इंफेक्शन - फोटो : Adobe stock
5. त्वचा में बैक्टीरियल इंफेक्शन

कई बार हम गंदी बाल्टी में लंबे समय तक रखे हुए पानी से भी नहा लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, लगातार गंदा पानी इस्तेमाल करने से त्वचा पर छोटे-मोटे बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे मुंहासों की संभावना भी बढ़ जाती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें