फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Make Gulab Jal: बस 10 मिनट में तैयार करें ताजा गुलाब जल, जानिए वो आसान तरीका जो किसी को नहीं पता

Fri, 21 Nov 2025 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Gulab Jal At Home: अगर बाजार में मिलने वाला गुलाब जल आपको सूट नहीं करता है तो घबराएं नहीं। यहां हम आपको घर पर गुलाब जल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर आसान विधि से तैयार करें ताजा गुलाब जल - फोटो : अमर उजाला
How to Make Gulab Jal At Home: बाजार में मिलने वाला गुलाब जल अक्सर केमिकल, प्रिजरवेटिव और कृत्रिम खुशबू से भरा होता है, जिसे हर किसी की त्वचा सहन नहीं कर पाती। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें तो इस केमिकल वाले गुलाब जल से काफी दिक्कत होती ही है।

लोगों को अक्सर इसकी वजह से एलर्जी, खुजली या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शुद्ध और प्राकृतिक गुलाब जल आप घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं।

जी हां घर का बना गुलाब जल न सिर्फ पूरी तरह सुरक्षित होता है बल्कि ये त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के अंदर तक पोषण देता है। इस लेख में हम आपको गुलाब जल बनाने का आसान तरीका, उसके फायदे और उसे स्टोर करने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, तकि आपकी त्वचा भी हमेशा रहे खिली-खिली।
विज्ञापन

2 of 7
घर पर गुलाब जल बनाने का सामान - फोटो : instagram
घर पर गुलाब जल बनाने का सामान
  • 8–10 ताजे गुलाब के फूल
  • 1 कप फिल्टर किया हुआ पानी
  •  कांच का बर्तन

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि
विधि

गुलाब जल को बनाने के लिए सबसे पहले तो ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें एक स्टील के बर्तन में डालें और फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। इसके बाद गैस को धीमी आंच पर रखें और पानी को उबाल आने तक पकने दें। जैसे ही इसका रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दें।

4 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
पूरी तरह से रंग बदलने के बाद गुलाब जल को ठंडा होने दें और फिर छानकर कांच की बोतल में भर लें। आखिर इसे फ्रिज में रखें। ये 10–12 दिनों तक सुरक्षित रहता है। ध्यान रखें कि घर पर बने गुलाब जल को आपको हमेशा फ्रिज में ही रखना है, वरना ये आपकी त्वचा को डैमेज कर देगा। 
 
 
विज्ञापन

5 of 7
मिलते है ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलते है ये फायदे

1. स्किन को प्राकृतिक रूप से टोन करता है

गुलाब जल त्वचा के पोर्स को हल्के-हल्के संकुचित करता है और चेहरे की नमी संतुलित रखता है। इससे त्वचा न तो ज्यादा सूखी होती है और न ही अधिक चिपचिपी। ये चेहरे के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखकर त्वचा को ताजगी देता है। नियमित उपयोग से चेहरा साफ, मुलायम और फ्रेश दिखाई देता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
मिलते है ये फायदे - फोटो : Adobe stock
2. चेहरे की लालिमा कम करता है

गुलाब जल में मौजूद प्राकृतिक ठंडक देने वाले तत्व सूजन और जलन को शांत करते हैं। यदि धूप या एलर्जी के कारण चेहरा लाल हो रहा हो, तो गुलाब जल का उपयोग राहत देता है। इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाने से त्वचा को सुकून मिलता है और लालिमा धीरे-धीरे कम होने लगती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलते है ये फायदे - फोटो : Adobe stock
3. आंखों की थकान दूर करता है

गुलाब जल आंखों के आसपास की सूजन और भारीपन को कम करता है। कॉटन में भिगोकर कुछ मिनट आंखों पर रखने से आंखों को आराम मिलता है। ये मोबाइल और लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने से होने वाली थकान को कम करने में भी उपयोगी है। इससे आंखों का तनाव घटता है और हल्कापन महसूस होता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें