फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की उम्र के बाद भी त्वचा दिखेगी जवां, बस इस तरह से करें देखभाल

Mon, 28 Sep 2020 04:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
kareena kapoor - फोटो : instagram
40 की उम्र के बाद त्वचा का कोलेजन कम होने लगता है। साथ ही नेचुरल ऑयल और इलास्टिन भी घटने लगता है। ऐसे में चेहरे पर त्वचा ड्राई दिखने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स दिखती हैं। जिसकी वजह से चेहरे से उम्र झलकने लगती है और त्वचा पहले की तरह जवां नहीं नजर आती है। अगर बढ़ती हुई उम्र में त्वचा की थोड़ी सी देखभाल की जाए तो इसे जवां दिखाया जा सके। 
विज्ञापन

2 of 7
malaika arora - फोटो : instagram
40 की उम्र के बाद त्वचा को सही डाइट और स्किन की देखभाल की जरूरत होती है। जिससे कि हमेशा यंग नजर आए। तो चलिए जानें कैसे रखें त्वचा का ख्याल।
विज्ञापन

3 of 7
malaika arora - फोटो : social media
स्क्रब है जरूरी
अगर चाहती हैं कि बढ़ती उम्र के निशान को कम किया जाए तो स्किन को स्क्रब करना ना भूलें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार बेहतरीन किस्म के स्क्रब का इस्तेमाल त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए करें। 

4 of 7
face pack - फोटो : instagram
मॉइश्चराइजर
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है और वो ड्राई दिखने लगती है। इससे त्वचा का लचीलापन खत्म हो जाता है। त्वचा की नमी को बरकरार रखना है तो चेहरे नॉन फोम क्लींजर से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना कभी ना भूलें। ये स्किन को शाइन देने के साथ ही ड्राईनेस दूर करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
priyanka chopra - फोटो : instagram
डार्क स्पॉट करेक्टर
बढ़ती उम्र में चेहरे पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे, डार्क स्पॉट और एजिंग के निशान दिखने लगते हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि विटामिन सी को त्वचा के लिए इस्तेमाल में लाएं। जितना हो सके विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। वहीं विटामिन सी युक्त डार्क स्पॉट करेक्टर को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे से पिग्मेंटेशन कम हो जाते हैं। वहीं आप चाहे तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर किसी मेटिकेटेड क्रीम का भी इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
सनस्क्रीन का इस्तेमाल
अगर आप घर से बाहर जाकर काम करती हैं। या जरूरत से ज्यादा धूप की किरणों के संपर्क में रहती हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में मदद करेगी। वहीं समय से पहले चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी आने नहीं देगी। इसलिए एसपीएफ 30, पीए रेटिंग के साथ जिंक ऑक्साइड युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
नाइट क्रीम लगाएं
अगर आप चाहती हैं कि त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस जल्दी दस्तक ना दें तो नाइट क्रीम को स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। नाइट क्रीम स्किन को हाइड्रेट करती है और रातभर में स्किन में होने वाली टूट-फूट को ठीक कर नया बनाने में मदद करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें