हिना खान स्टाइल के साथ ही अपनी रे़डिएंट स्किन की वजह से भी तारीफ लूटती हैं। ऐसे में उनकी स्किन की देखभाल का तरीका जरूर जानने लायक है। हीरोइनों को अक्सर शूट और कैमरे के सामने आने के लिए बहुत सारा मेकअप चेहरे पर लगाना होता है। ऐसे में त्वचा की देखभाल मुश्किल हो जाती है। लेकिन हिना खान अपनी त्वचा की देखभाल के लिए बहुत ही आसान और कामयाब तरीका अपनाती हैं। वो एलोवेरा जेल को स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसे इस्तेमाल करने का उनका तरीका काफी अलग है, जो इसे बेहद खास बनाता है।