फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care In Winter: इन नुस्खों की मदद से चमकाएं चेहरा, नहीं पड़ेगी फेशियल की जरूरत

Wed, 03 Jan 2024 11:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी सर्दी के मौसम में बिना फेशियल के चेहरा चमकाना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
skin care - फोटो : istock
Skin Care In Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा पर इसका असर दिखाई देने लगता है। खासतौर पर इस मौसम में चेहरा काफी ड्राई नजर आने लगता है। चेहरे की स्किन काफी डल दिखने लगती है। ऐसे में चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली क्रीम और बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग सर्दी के मौसम में भी फेशियल कराकर अपनी त्वचा की चमक बरकरार रखते हैं।

वैसे तो ये सभी तरीके चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए कारगर हैं, लेकिन इनका असर कुछ समय तक ही रहता है। इनके इस्तेमाल में पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से सर्दी के मौसम में भी आपका चेहरा खिल उठेगा। ये नुस्खे पूरा तरह से नेचुरल हैं, ऐसे में आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
skin care - फोटो : Istock
आलू का रस

शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जिसमें आलू ना मिले। ये तो सभी को पता है कि खाने में आलू काफी ज्यादा स्वाद बढ़ा देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू की मदद से आप अपना चेहरा चमका सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस आलू का रस निकालकर कॉटन की मदद से उसे चेहरे पर लगाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
skin care - फोटो : pixa

नींबू

अगर आप नींबू का इस्तेमाल चेहरा चमकाने के लिए करेंगे तो इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नींबू का रस निकालना है और रुई की मदद से उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाना है। कुछ देर इसे ऐसे ही लगे रहने दें और फिर चेहरे को सही से गुनगुने पानी से धो लें। 

4 of 5
skin care - फोटो : istock

शहद

अगर आप अपने चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करेंगी तो आपका चेहरा खिल उठेगा। सर्दी के मौसम में ये आपके चेहरे में नमी पहुंचाने का काम करता है। इसके लिए चेहरे पर सही से शहद लगाएं और कुछ देर के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care - फोटो : iStock

बादाम का तेल

सर्दी के मौसम में ये आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने का काम करता है। बादाम के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा की कई समस्याएं दूर होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें