Skin Care: जब भी मौसम बदलता है तो लोग अपनी त्वचा का काफी ध्यान रखते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो बदलते मौसम की वजह से हर महिला अपनी त्वचा पर ध्यान देने लगती है। चेहरे पर फोकस करते-करते कई बार वो हाथ और पैरों पर ध्यान देना तो भूल ही जाती हैं। ऐसे में सही देखभाल ना होने की वजह से हाथों की त्वचा काफी डल होने लगती है।
हाथों को मुलायम बनाने के लिए कई तरह की क्रीम बाजार में मिलती हैं, जिनसे आपको राहत मिल सकती है लेकिन ये कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देती हैं। बाजार में मिलने वाली हैंड क्रीम्स में ढेरों केमिकल्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को खराब कर सकते हैं। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। आज के लेख में हम आपको घर पर ही दो तरह की हैंड क्रीम बनाना सिखाएंगे, ताकि आपके हाथ मुलायम हो सकें।