मॉइश्चराइज़र का प्रयोग पूरी त्वचा के लिए जरूरी
इस तरह मिल सकता है आराम
त्वचा शरीर का बाहरी आवरण है। इसलिए मौसम हो या कोई और बाहरी हमला, सबसे पहला वार त्वचा पर ही होता है। त्वचा की देखभाल किसी एक दिन की बात नहीं है, इसे नियमित रूटीन का हिस्सा बनाना जरूरी है। तब ही असर दिखाई देता है और इसके लिए कोई एक उपाय काम नहीं करता। सही पोषण, मॉइश्चराइजेशन, प्रोटेक्शन और व्यायाम, सबकुछ मिलकर असर करते हैं। अगर त्वचा पर पड़ने वाले दाग धब्बे शुरूआती दौर में ही कंट्रोल कर लिए जाएँ तो नुकसान कम से कम हो सकता है और आगे बढ़ने से रुक भी सकता है। इसके लिए इन बातों पर ध्यान दें-
नियमित सफाई और मॉइश्चराइजर का उपयोग: यह एक बेसिक रूल है जो त्वचा पर लागू होता है। मॉइश्चराइजर हर स्थिति में, सुबह नहाने के बाद, मेकअप रिमूव करने के बाद, रात को सोने से पहले लगाना जरूरी है। इसकी मात्रा और प्रकार जरूर अलग हो सकते हैं। पिगमेंटेशन से पड़े धब्बों को हल्का करने के लिए भी अलग से मॉइश्चराइजर मिलते हैं इनका उपयोग किया जा सकता है। हमेशा अच्छे ब्रांड को चुनें। इससे त्वचा की कोशिकाओं को फलने-फूलने के लिए पोषण मिलेगा। एक अच्छा मॉइश्चराइजर त्वचा में मौजूद फैट या लिपिड को बनाये रखने में भी करता है और कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है।