फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Growth Tips: बालों को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो चुकंदर में मिलाकर लगाएं ये चीज

Wed, 23 Nov 2022 07:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
hair - फोटो : istock
लंबे, घने और चमकदार बाल हर लड़की की ख्वाहिश होती है। लेकिन केमिकल वाले प्रोडक्ट और धूल, धुआं और प्रदूषण की वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं। साथ ही बालों की चमक भी खोने लगती है। जिससे बाल झडना शुरू कर देते और उनकी ग्रोथ भी कम हो जाती है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय करती हैं। जिससे बालों की ग्रोथ नहीं होती और बाल लंबे नहीं होता। अगर आप लंबे और घने बालों की चाहत रखती हैं तो आयुर्वेद के इस नुस्खे को आजमाएं। इससे बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
beetroot - फोटो : pixa
बालों की लंबाई बढ़ाने और मजबूत करने के लिए चुकंदर के साथ करी पत्ता, आंवला और अदरक मिलाकर लगाने से फायदा होता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें बालों के लिए ये आयुर्वेदिक नुस्खा। 
विज्ञापन

3 of 4
amla - फोटो : Pixabay
चुकंदर को लेकर छील लें और छोटे टुकड़ों में कर लें। साथ में करी पत्ता और आंवले के फांके लें। अदरक का छोटा टुकड़ा लेकर पानी मिलाएं और इन सारी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। पेस्ट को मलमल के कपड़े की मदद से छान लें। छने हुए पानी को आप चाहें तो पी सकते हैं। या फिर इस जूस को बालों की जड़ों में लगाकर छोड़ दें। अगली सुबह बाल धो लें। 
विज्ञापन

4 of 4
hair - फोटो : istock
चुकंदर और आंवले से तैयार इस पेस्ट को बालों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल साफ कर लें। आंवले और चुकंदर का मिश्रण बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। साथ ही सफेद बालों को नेचुरली काला करने में भी मदद करता है। आंवला और चुकंदर के साथ ही अदरक बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप इन सारी चीजों से बने जूस को रोजाना पीते हैं तो बाल तेजी से घने और लंबे होना शुरू हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें