Essential Ingredients In Skin Care Products: अगर आप भी कोई स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने जा रहे हैं तो उसमें पाए जाने वाले तत्वों को अवश्य देखें। कुछ तत्व इन प्रोडक्ट में होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
स्किन केयर खरीदते समय इन जरूरी तत्वों को जरूर चेक करें
- फोटो : Adobe stock
Essential Ingredients In Skin Care Products: आजकल बाजार में तरह-तरह के उत्पाद मौजूद हैं, जिनमें से कई आकर्षक पैकिंग और बड़े-बड़े दावों के साथ आते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे आपकी त्वचा के लिए लाभदायक हों। सही स्किन केयर प्रोडक्ट चुनने के लिए ये जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि उसमें कौन से तत्व मौजूद हैं और वे आपकी स्किन पर क्या असर डालते हैं।
दरअसल, कुछ खास एक्टिव इंग्रीडिएंट्स जैसे हयालुरोनिक एसिड, विटामिन C, नियासिनमाइड और सैलिसिलिक एसिड न सिर्फ त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने में भी मदद करते हैं। इसलिए किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके तत्वों को समझना आपके स्किन केयर रूटीन को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बना सकता है।
तो अगर आप किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट को खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले उसकी पैकिंग पर दिए गए इंग्रीडिएंट्स को जरूर पढ़ें। यहां हम कुछ ऐसे ही तत्वों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
हायालुरोनिक एसिड
- फोटो : Adobe stock
1. हायालुरोनिक एसिड
ये त्वचा में मौजूद एक नेचुरल मॉइश्चर–होल्डिंग तत्व है, जो अपनी वजन से 1000 गुना अधिक पानी सोख सकता है। यही कारण है कि ये स्किन को गहराई तक हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाता है। ड्राई, डिहाइड्रेटेड या डल स्किन वालों के लिए ये एक बेस्ट इंग्रीडिएंट माना जाता है। इससे फाइन लाइन्स भी कम नजर आती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
विटामिन C
- फोटो : Freepik.com
2. विटामिन C
ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, ब्राइट करता है और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है। विटामिन C मेलानिन प्रोडक्शन को नियंत्रित करके पिगमेंटेशन को कम करता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और स्किन टोन इवन होती है। सुबह लगाने पर ये अधिक प्रभावी रहता है।
4 of 7
नियासिनमाइड
- फोटो : Adobe stock
3. नियासिनमाइड
ये विटामिन B3 का एक रूप है, जो ऑयल कंट्रोल करता है और बड़े पोर्स को कसता है। ये स्किन को शांत करता है, दाग–धब्बे हल्के करता है और रेडनेस कम करता है। नियासिनमाइड स्किन बैरियर को भी मजबूत बनाता है, जिससे स्किन ज्यादा हेल्दी दिखती है। ऑयली, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
5 of 7
सैलिसिलिक एसिड
- फोटो : Adobe stock
4. सैलिसिलिक एसिड
ये एक BHA है, जो पोर्स के अंदर तक जाकर ऑयल और डेड स्किन हटाता है। यही वजह है कि ये एक्ने, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं में बहुत प्रभावी है। ऑयली स्किन वालों के लिए ये सबसे अच्छा एक्सफोलिएटिंग इंग्रीडिएंट है।
विज्ञापन
6 of 7
रेटिनॉल
- फोटो : Adobe stock
5. रेटिनॉल
ये स्किन सेल को बढ़ाता है, जिससे फाइन लाइन्स, रिंकल्स और पिगमेंटेशन कम होते हैं। रेटिनॉल को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन टाइट और स्मूद दिखती है। इसे रात में इस्तेमाल करना चाहिए और सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए।
ये स्किन की नेचुरल फैटी लेयर होती है, जो बैरियर को मजबूत रखती है। अगर स्किन का बैरियर कमजोर हो जाए तो स्किन ड्राई, इरिटेटेड और रेड हो जाती है। सेरामाइड्स स्किन को रिपेयर करते हैं, नमी लॉक करते हैं और स्किन को स्वस्थ बनाए रखते हैं। ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।