फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sindoor Applying Tips: मांग में सिंदूर भरते समय इन हैक्स का रखें ध्यान, ताकि लुक दिखे सादगी भरा

Wed, 07 May 2025 02:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर सुहागिन महिला के लिए सिंदूर का काफी महत्व होता है। इसे लगाने से लुक काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में इसे लगाते समय कुछ हैक्स का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
मांग में सिंदूर भरते समय इन हैक्स का रखें ध्यान - फोटो : adobe stock
Sindoor Applying Tips: शादी के बाद से सिंदूर हर सुहानिग महिला के श्रृंगार का सबसे अहम हिस्सा बन जाता है। महिलाएं फिर चाहे कुछ भी मेकअप न करें, लेकिन फिर भी सिंदूर अप्लाई अवश्य करती हैं। इससे उनकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं। पर, कई बार सिंदूर लगाते समय महिलाएं जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर जाती हैं, जिनकी वजह से उनका लुक बिगड़ जाता है।

ऐसे में हम यहां इस लेख में आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको सिंदूर अप्लाई करते समय रखना है। इन बातों का ध्यान रखकर आप परफेक्टली सिंदूर अप्लाई कर लेंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहले बालों को करें सेट - फोटो : Adobe stock

सबसे पहले बालों को करें सेट

सिंदूर लगाने के लिए सबसे पहले बालों को सही से सेट अवश्य करें। यदि आप उलझे और बिगड़े हुए बालों में सिंदूर लगाएंगी तो उससे ये बिखर जाएगा। इसलिए पहले जैसी हेयर स्टाइल आपको रखनी है, उसी अंदाज में अपने बालों को सेट कर लें और फिर उसके बाद सिंदूर लगाएं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
स्कैल्प को करें साफ - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प को करें साफ

यदि आपको काफी पसीना आता है तो स्कैल्प को साफ करके ही सिंदू अप्लाई करें। पसीने वाली त्वचा पर यदि आप सिंदूर लगाएंगी तो इससे ये चिपकने लगेगा। इसलिए पहले टिश्यू से मांग को पूरी तरह साफ करें और फिर सिंदूर लगाएं। 

 

4 of 7
ब्रश का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
ब्रश का इस्तेमाल करें

सिंदूर लगाते समय उंगली की जगह यदि आप ब्रश का इस्तेमाल करेंगी तो इससे ये फैलेगा नहीं। इसलिए इसे उंगली से लगाने की जगह ब्रश का स्टिक की मदद से अप्लाई करें। ब्रश से सिंदूर ज्यादा भी नहीं लगेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
कंसीलर लगाएं - फोटो : Adobe stock
कंसीलर लगाएं

यदि आप हैवी मेकअप के साथ सिंदूर लगा रही हैं तो सिंदूर अप्लाई करने के बाद उसके आस-पास कंसीलर अप्लाई करें। इससे सिंदूर की लाइन ज्यादा शार्प दिखेगी। मांग के किनारे कंसीलर लगाने से सिंदूर की लाइन और भी साफ और प्रोफेशनल लगती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
फेस के आकार का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
फेस के आकार का ध्यान रखें

हर महिला की मांग में एक जैसा सिंदूर अच्छा नहीं लगता है। इसलिए सिंदूर का आकार और मात्रा चेहरे के आकार के हिसाब से होनी चाहिए। इसका ध्यान रखने से आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खरीदते समय ब्रांड देखें - फोटो : Adobe stock
 खरीदते समय ब्रांड देखें

सिंदूर को सीधा मांग पर अप्लाई किया जाता है। इसलिए इसे खरीदते समय सही ब्रांड का ध्यान रखें। सस्ता सिंदूर न सिर्फ स्किन को बल्कि बालों को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। सही ब्रांड का सिंदूर लंबे समय तक टिका भी रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें