Lip Care: अगर आपके होंठ बार-बार सूखते हैं, तो यह शरीर में पानी की कमी या किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है, इसलिए संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। होंठों के रूखेपन को दूर करने के हर कोई लिप बाम का इस्तेमाल करता है।
बहुत से लोग तो दिन में कई कई बार लिप बाम लगाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, ज्यादा लिप बाम लगाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं, खासकर अगर आप इसे बार-बार और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यहां कुछ संभावित नुकसान बताए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
प्राकृतिक नमी पर असर
- फोटो : iStock
प्राकृतिक नमी पर असर
यदि आपको भी बार बार लिप बाम लगाने की आदत है तो आपको एक बार सोचने की जरूरत है।
बार - बार लिप बाम लगाने से होंठों की प्राकृतिक नमी बनाए रखने की क्षमता कम हो सकती है।
इसलिए यदि होंठ ज्यादा रूखे हैं तो भी इसका इस्तेमाल कम ही करें।
विज्ञापन
3 of 7
होंठों का और ज्यादा सूखना
- फोटो : iStock
होंठों का और ज्यादा सूखना
कुछ लिप बाम ऐसे होते हैं जिनमें मेन्थॉल, कैम्फर या फ्लेवरिंग एजेंट होते हैं, जो अस्थायी रूप से ठंडक देते हैं लेकिन बाद में होंठों को और ज्यादा सूखा बना सकते हैं।
इसलिए लिप बाम इस्तेमाल करने से पहले उसमें पाए जाने वाले तत्वों को चेक कर लें।
4 of 7
एलर्जी या जलन
- फोटो : Adobe stock
एलर्जी या जलन
कुछ लिप बाम में केमिकल, खुशबू (फ्रेगरेंस), या प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को एलर्जी या जलन दे सकते हैं।
इसलिए कभी भी सिर्फ खुशबू देखते हुए लिप बाम न खरीदें।
विज्ञापन
5 of 7
होंठों का काला पड़ना
- फोटो : iStock
होंठों का काला पड़ना
अगर लिप बाम में हार्श केमिकल्स या पेट्रोलियम जेली जैसे तत्व हों, तो होंठ लंबे समय तक इस्तेमाल से काले पड़ सकते हैं।
इसलिए यदि आपको ऐसा कुछ लग रहा है तो एक बार स्किन विशेषज्ञों से बात करें।
विज्ञापन
6 of 7
होंठों की त्वचा पतली हो सकती है
- फोटो : Freepik
होंठों की त्वचा पतली हो सकती है
अत्यधिक मॉइस्चराइजेशन से त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा कमजोर हो सकती है, जिससे होंठ ज्यादा संवेदनशील और नाजुक हो जाते हैं।
प्राकृतिक तत्वों वाले लिप बाम (जैसे शिया बटर, नारियल तेल, विटामिन E) का उपयोग करें।
बहुत अधिक बार लिप बाम लगाने की बजाय, शरीर को हाइड्रेट रखें और हेल्दी डाइट लें।
रात में होठों पर देसी घी या नारियल तेल लगाने से प्राकृतिक नमी बनी रहती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।