फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Lotion On Face: चेहरे पर बॉडी लोशन लगाने से पहले सोचें दस बार! स्किन एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Thu, 06 Nov 2025 05:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Body Lotion On Face: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बॉडी लोशन को चेहरे पर लगा लेते हैं तो इस खबर को अंत तक अवश्य पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉडी लोशन को चेहरे पर लगा लेते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : अमर उजाला
Body Lotion On Face: सर्दियों में त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादातर लोग बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार लोग चेहरे पर भी बॉडी लोशन लगा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि बॉडी लोशन को हाथ-पैर के साथ-साथ चेहरे पर भी लगाया जा सकता है क्योंकि आखिर में है व है तो क्रीम ही न। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही कहती है।

दरअसल, विशेषज्ञों का भी ये मानना है कि बॉडी लोशन अगर आप भी चेहरे पर लगाते हैं तो ये जान लें कि चेहरे की त्वचा के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है। तो अगर आप भी अब तक बॉडी लोशन चेहरे पर लगा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए और जानिए आगे कि ऐसा करना आपकी स्किन को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है और इसके बजाय आपको कौन से प्रोडक्ट्स अपनाने चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
पहली दिक्कत - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें कि क्या दिक्कत हो सकती हैं

1. पहली दिक्कत

अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके चेहरे के पोर्स बंद हो जाएंगे। त्वचा के पोर्स बंद होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन दिक्कतों में एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या सबसे आम है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
त्वचा का तैलीय होना - फोटो : Adobe stock
2. त्वचा का तैलीय होना

भले ही आपका बॉडी लोशन कितना भी हल्का हो, लेकिन अगर आप इसे नियमित रूप से अपनी स्किन पर लगाकर रखेंगे तो इसमें मौजूर तत्व त्वचा को चिपचिपा बना देंगे। क्योंकि बॉडी लोशन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की त्वचा के लिए काफी भारी होते हैं। 

 

4 of 6
हो सकती है जलन - फोटो : freepik.com
3. हो सकती है जलन

बॉडी लोशन को चेहरे पर लगाने से कई बार तो खुजली और जलन इस कदर बढ़ जाती है कि डॉक्टर के पास तक जाना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉडी लोशन की सुगंध और केमिकल्स से चेहरे पर खुजली या रैशेज़ हो सकते हैं। इसलिए कभी भी बॉडी लोशन का इस्तेमाल चेहरे पर न करें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बॉडी लोशन नहीं तो क्या ? - फोटो : Adobe stock
बॉडी लोशन नहीं तो क्या ?

अब ये जान लें कि अगर आप बॉडी लोशन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर नहीं कर सकते तो उसका विकल्प क्या है। दरअसल, बॉडी लोशन की जगह हमेशा हल्की और जेल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करें। जेल बेस्ड क्रीम आपके चेहरे को नमी बरकरार रखेगी और स्किन की कई दिक्कतों को दूर करेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घरेलू चीजें भी कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
घरेलू चीजें भी कर सकते हैं इस्तेमाल 

अगर आप किसी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो कई घरेलू भी आप ट्राई करके देख सकती हैं। घर पर ही एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन-ई क्रीम का उपयोग करें और अपने चेहरे को चमका लें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें