फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Care Tips: बेहद खतरनाक होता है नकली आई लैशज लगाना, जान लें इसके नुकसान

Mon, 13 May 2024 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल महिलाएं अपनी आंखों की खूबसूरत बढ़ाने के लिए नकली आई लैशेज का इस्तेमाल करती हैं, जो बेहद खतरनाक है। 
विज्ञापन
1 of 5
नकली आई लैशज लगाने के नुकसान - फोटो : iStock
Eye Care Tips:  चेहरे को खूबसूरत बनाने में आंखों का भी काफी बड़ा योगदान रहता है। ऐसे में कई महिलाएं और लड़कियां तो रोजाना में भी काजल, आईलाइनर और आईशैडो का इस्तेमाल करती हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट की वजह से आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बहुत सी महिलाएं आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए नकली आई लैशेज इस्तेमाल करती हैं, जिससे आंखें बड़ी और प्यारी दिखती हैं। 

एक समय था जब नकली आई लैशेज वो महिलाएं ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, जिनकी पलकें घनी नहीं होतीं, लेकिन आज के समय हर महिला आंखों को बड़ा और प्यारा दिखाने के लिए नकली आई लैशज का इस्तेमाल करती है। भले ही इनसे आप खूबसूरत लगने लगें, लेकिन इनके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी नकली आई लैशेज लगाती हैं, तो पहले इसके साइड इफेक्ट के बारे में जरूर जान लें। 
विज्ञापन

2 of 5
नकली आई लैशज लगाने के नुकसान - फोटो : iStock
बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा

बाजार में मिलने वाले नकली आई लैशज का इस्तेमाल करने से भले ही आप कुछ वक्त के लिए खूबसूरत दिखने लगें लेकिन ये आपकी आंखों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। इनको लगाने से आंखों में इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल न ही करें। 
विज्ञापन

3 of 5
नकली आई लैशज लगाने के नुकसान - फोटो : iStock
आंखों में जलन

वैसे भी प्रदूषण की वजह से आंखों में तमाम तरह की परेशानी होती रहती हैं। ऐसे में अगर आप नकली आई लैशेज का इस्तेमाल करेंगी तो आपकी आंखों में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

4 of 5
नकली आई लैशज लगाने के नुकसान - फोटो : iStock
आंखों में लगेगा रूखापन

कई बार महिलाएं पैसे बचाने के लिए सस्ते आइ लैशेज का इस्तेमाल कर लेती है। इसमें लगने वाला ग्लू आंखों में ड्राईनेस की वजह बनता है। जब आंखों में ड्राईनेस बढ़ जाती है तो खुजली और धुंधलापन की परेशानी होना बेहद आम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकली आई लैशज लगाने के नुकसान - फोटो : iStock
झड़ने लगते हैं पलकों के बाल

ज्यादा खूबसूरत दिखने के चक्कर में कई बार हम अपनी ही त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। नकली आई लैशेज की वजह से कई बार महिलाओं के असली पलकों के बाल झड़ने लगते हैं। इससे आपकी आंखों को परेशानी हो सकती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें