घर पर बना फेस सीरम दमकाएगा आपकी त्वचा
- फोटो : iStock
फेस सीरम बनाने की विधि
घर पर फेस सीरम बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी। सीरम बनाने के लिए अब सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें विटामिन ई का कैप्सूल और गुलाब जल मिला लें। आखिर में इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाएं और इसे साफ कंटेनर में स्टोर करके रख लें।