फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facial Side Effect: बार-बार फेशियल कराने से बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत, यहां जान लें इसके बड़े नुकसान

Sun, 16 Feb 2025 04:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेशियल त्वचा की देखभाल के लिए अच्छा होता है, लेकिन बार-बार फेशियल कराने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। हम आज आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बार-बार फेशियल कराने से बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत - फोटो : Adobe stock
Facial Side Effect: आज-कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे की चमक कम होने लगती है। ऐसे में लोग पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, ताकि उनका चेहरा खिल उठे। इन्हीं ट्रीटमेंट्स में फेशियल काफी अहम माना जाता है। फेशियल एक ऐसा स्किन केयर ट्रीटमेंट है, जो त्वचा को गहराई से साफ करने, डेड स्किन हटाने और त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करता है।

सही तरीके से किया गया फेशियल चेहरे की चमक, नमी और टोन को सुधारता है।  ऐसे में कई लोग बिना ज्यादा समय के गैप के फेशियल कराते हैं, लेकिन ये त्वचा की रंगत बिगाड़ देता है। इसी के चलते आज हम आपको फेशियल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इन परेशानियों से बचे रहें। 
विज्ञापन

2 of 7
प्राकृतिक नमी में होगी कमी - फोटो : Adobe stock
प्राकृतिक नमी में होगी कमी

यदि आप बार-बार फेशियल कराएंगी तो इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है। ऐसे में चेहरे पर ड्राईनेस और पीलापन आ सकता है। इसलिए हमेशा कुछ-कुछ समय के अंतर के बाद ही फेशियल करें, ताकि ये परेशानी न आए।  
विज्ञापन

3 of 7
प्राकृतिक नमी में होगी कमी - फोटो : Adobe stock
खुल जाते हैं त्वचा के पोर्स

यदि आप बार-बार बिना किसी स्किन विशेषज्ञ की सलाह के फेशियल कराते हैं तो इससे त्वचा के पोर्स न सिर्फ बड़े हो जाते हैं, बल्कि वो काफी खुल जाते हैं। जिसकी वजह से उनमें धूल-मिट्टी जमा होकर पिंपल्स हो सकते हैं। 

4 of 7
त्वचा पर होने लगती है जलन - फोटो : Adobe stock
त्वचा पर होने लगती है जलन 

फेशियल में स्क्रब और मसाज भी की जाती है। इसकी वजह से कई बार स्किन सेंसिटिव हो जाती है। सेंसिटिव त्वचा पर लालपन, खुजली और जलन होना बेहद आम परेशानी है। ऐसे में बार-बार फेशियल से बचें।
विज्ञापन

5 of 7
होने लगते हैं पिंपल्स - फोटो : Adobe stock
 होने लगते हैं पिंपल्स

फेशियल में काफी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन रिएक्ट कर सकती है। इसकी वजह से मुंहासों की परेशानी भी हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
त्वचा होने लगती है पतली - फोटो : Adobe stock
त्वचा होने लगती है पतली

बार-बार एक्सफोलिएशन की वजह से त्वचा की ऊपरी लेयर कमजोर हो जाती है। इससे स्किन पर जल्दी एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। इसलिए यदि फेशियल करा रही हैं तो अन्य चीजों का भी ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सही समय है कब ? - फोटो : Freepik
सही समय है कब ?

यदि फेशियल कराना चाहती हैं तो इसमें कम से कम एक महीने का गैप रखें। ऐसे पार्लर का चयन करें, जहां नेचुरल और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता हो। इससे आपका चेहरा केमिकल्स से दूर रहेगा। स्किन टाइप के अनुसार फेशियल कराएं, न कि हर बार अलग-अलग ट्रीटमेंट लें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें