Winter Skincare Mistakes: सर्दी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में हर किसी को अपनी त्वचा का ध्यान अलग से रखना पड़ता है। यदि त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो इसकी वजह से परेशानी बढ़ जाती है और चेहरा काफी डल दिखने लगता है। ऐसे में दिन-भर की धूल मिट्टी को चेहरे से हटाने के लिए लोग दिन में कई-कई बार फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं।
फेसवॉश त्वचा की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण उत्पाद है। यह त्वचा से गंदगी, तेल, और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, लेकिन इसका सही चयन और उपयोग आवश्यक है, खासकर सर्दियों में।
यदि सर्दी के मौसम में आप गलत तरीके से इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा खिलने की जगह डल हो जाएगी। जो देखने में भी अजीब लगेगी। यहां हम आपको सर्दी में बार-बार फेसवॉश इस्तेमाल करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।