फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Wash For Skin: इस्तेमाल करते हैं बॉडी वॉश तो पहले इसके फायदे और नुकसान जान लें

Sun, 06 Oct 2024 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नियमित रूप से नहाने के लिए साबुन की जगह बॉडी वॉश इस्तेमाल करते हैं, तो पहले इसके फायदे और नुकसान जान लें। 
विज्ञापन
1 of 7
बॉडी वॉश के फायदे और नुकसान - फोटो : अमर उजाला
Body Wash For Skin: शरीर तो साफ रखने के लिए नहाना बेहद जरूरी होता है। अगर नियमित रूप से नहीं नहाया जाए तो शरीर पर तमाम तरह के कीटाणु जन्म लेने लगते हैं, जिनकी वजह से त्वचा संबंधी परेशानियों लोगों का जीना दुश्वार कर देती हैं। ऐसे में हर कोई दिन में एक बार अच्छी तरह से नहाता अवश्य है। काफी समय से लोग नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ इस में भी बदलाव देखा जा रहा है।

दरअसल, अब ज्यादातर लोग साबुन की जगह बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना सही समझते हैं। बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से आपको बॉडी वॉश मिल भी जाएंगें, जबकि साबुन के साथ ऐसा नहीं है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से नहाने के लिए साबुन की जगह बॉडी वॉश इस्तेमाल करते हैं, तो पहले इसके फायदे और नुकसान जान लें। यहां हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बॉडी वॉश के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें फायदे
  • बॉडी वॉश में कई ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, जबकि साबुन में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को अक्सर रूखा बना देते हैं। ऐसे में बॉडी वॉश के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
बॉडी वॉश के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
  • बॉडी वॉश में कई खुशबूदार तत्व होते हैं, जो आपको ताजगी भरा एहसास देते हैं। ऐसे में गर्मी और उमस के मौसम में भी आप तरोताजा महसूस करते हैं।  वहीं साबुन में ज्यादा खुशबू नहीं आती। 

4 of 7
बॉडी वॉश के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
  • बॉडी वॉश हमेशा बोतल में बंद रहता है, जिस वजह से इसपर गंदे हाथ नहीं लगे। बंद होने की वजह से इस पर किसी तरह के कीटाणु बैठने का डर भी नहीं रहता। ऐसे में यह साबुन की तुलना में अधिक हाइजीनिक होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
बॉडी वॉश के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
  • कुछ बॉडी वॉश में स्क्रब पार्टिकल्स होते हैं, जो त्वचा की डेड स्किन को हटाकर एक्सफोलिएशन का काम करते हैं, जिससे त्वचा और भी निखर जाती है। ऐसे में आप बॉडी वॉश का इस्तेमाल स्क्रब के लिए भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बॉडी वॉश के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
ये हैं नुकसान 
  • बाजार में मिलने वाले कई प्रकार के बॉडी वॉश में हार्श केमिकल्स जैसे कि सल्फेट्स, पैराबेंस होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इसका इस्तेमाल सोच समझ कर करें। बॉडी वॉश खरीदते वक्त इसमें पाए जाने वाले तत्वों पर एक नजर अवश्य डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉडी वॉश के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
  • बार साबुन की तुलना में बॉडी वॉश अधिक महंगा होता है और जल्दी खत्म भी हो जाता है, जिससे यह थोड़ा अधिक खर्चीला हो सकता है। तो अगर आप बजट में रहकर खर्च करना चाहते हैं तो इसके इस्तेमाल से बचें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें