Sensitive Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में वैसे तो हर किसी को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत सामने आती है उन लोगों के, जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है।
दरअसल, सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों के चेहरे पर गर्मी के मौसम में मुंहासे निकलने लगते हैं। धूप और धूल से सनबर्न भी काफी आसानी से हो जाता है। कई बार समस्या बढ़ने पर उन्हें डॉक्टर के पास तक जाना पड़ता है।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को रखना है। इन बातों का ध्यान रखकर आप इस मौसम में भी अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
धूप से करें सुरक्षा
- फोटो : Adobe stock
धूप से करें सुरक्षा
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो कम से कम SPF50 वाला एसपीएफ वाला सनस्क्रीन हर तीन से चार घंटे में लगाएं। ये याद रखें कि धूप की हानिकारक किरणें 11 बजे से 3 बजे तक धूप सबसे तीव्र होती है, इस दौरान बाहर जाने से बचें। यदि किसी कारण से बाहर जा भी रहे हैं तो खुद को पूरी तरह से कवर करें, ताकि धूप का प्रभाव आपकी त्वचा पर न पड़े।
विज्ञापन
3 of 7
ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को कभी भी ज्यादा भारी तत्वों वाले स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। ऐसे लोग हमेशा फ्रेगरेंस-फ्री और अल्कोहल-फ्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। आप ऐसे तत्वों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसमें एलोवेरा, कैमोमाइल या खीरे जैसे तत्व पाए जाते हैं।
4 of 7
दिन में दो बार धोएं चेहरा
- फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार धोएं चेहरा
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को दिन में कम से कम दो बार चेहरा धोएं। चेहरा धोते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको इस दौरान ज्यादा माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल नहीं करना है। कोई भी हल्का क्लींजर आपके चेहरे को दिन में दो बार अच्छे से साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
त्वचा को रखें हाइड्रेट
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को रखें हाइड्रेट
गर्मी के मौसम में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल करें। ऐसे फेस मास्क आपके चेहरे को चमकाने में तो मदद करेंगे ही, साथ ही में इनके इस्तेमाल से त्वचा को आंतरिक नमी मिलती रहेगी, जो स्किन के लिए काफी जरूरी है।
विज्ञापन
6 of 7
रात में करें ये काम
- फोटो : Adobe stock
रात में करें ये काम
संवेदनशील स्किन वाले लोगों को नाइट स्किन केयर रूटीन अवश्य फॉलो करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के वक्त त्वचा खुद को हील करती है। ऐसे में हर रात कोई हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं जो आपकी त्वचा को शांत और हाइड्रेट रखे।
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को हार्श स्क्रब्स से दूर रहना चाहिए। इसके साथ यदि आपको कोई ब्यूटी प्रोडक्ट सूट कर रहा है तो उसी का इस्तेमाल करें, बार-बार उसमें बदलाव न करें। इस मौसम में ज्यादा हैवी फाउंडेशन से भी दूर ही रहें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।