Grooming Tips: हर उम्र के पुरुषों के लिए उनकी दाढ़ी काफी खास होती है। दाढ़ी होने की वजह से ही उनका लुक काफी अलग और स्टाइलिश लगता है। इसी वजह से लड़के अपनी दाढ़ी सेट करवाते समय काफी ध्यान रखते हैं।
यदि सैलून में दाढ़ी कटवाई जाती है, तब तो कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन यदि दाढ़ी को घर में सेट की जाए तो कट लगने का और रेजन बर्न का खतरा रहता है। इसी वजह से हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको दाढ़ी बनासे समय रखना है। यदि आप इन बातों का ध्यान रख लेंगे तो रट लगने का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
2 of 7
शेविंग से पहले गुनगुने पानी धोएं चेहरा
- फोटो : Adobe stock
शेविंग से पहले गुनगुने पानी धोएं चेहरा
यदि शेविंग करने जा रहे हैं तो पहले गुनगुने पानी से अपना चेहरा धोएं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुनगुना पानी दाढ़ी को मुलायम बना देता है, जिस वजह से इसे कटने में आसानी होती है। वरना तो रेजर हो या ट्रिमर, सूखी दाढ़ी को काटना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
ब्लेड होना चाहिए शार्प
- फोटो : Freepik
ब्लेड होना चाहिए शार्प
यदि शेविंग कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि हर बार नए और शार्प ब्लेड का इस्तेमाल करें। अक्सर खराब ब्लड से ही कट लगता है। खराब ब्लड से शेव करने पर एक ही स्किन पर बार-बार शेव करना पड़ता है, जिक कारण अक्सर कट लग जाता है। इसलिए हमेशा शार्प ब्लेड का इस्तेमाल करें।
4 of 7
साबुन की जगह करें शेविंग क्रीम या जेल इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
साबुन की जगह करें शेविंग क्रीम या जेल इस्तेमाल
शेविंग करते समय हमेशा शेविंग क्रीम या जेल स्किन का इस्तेमाल करें। इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन को नरम बना देते हैं। यदि आप साबुन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे कट लगने का खतरा रहेगा, क्योंकि साबुन त्वचा को हार्श बना देती है।
विज्ञापन
5 of 7
एक स्ट्रोक के बाद धोएं रेजर
- फोटो : Freepik
एक स्ट्रोक के बाद धोएं रेजर
शेविंग करते समय हर स्ट्रोक के बाद रेजर को धो लें। साफ रेजर काफी स्मूद चलता है, जिससे कट लगने का खतरा काफी हद तक अपने आप ही कम हो जाता है। इसलिए एक स्ट्रोक के बाद रेजर को तुरंत पानी से धो लें, ताकि उसकी गंदगी हट जाए।
विज्ञापन
6 of 7
सही दिशा में करें शेव
- फोटो : Freepik
सही दिशा में करें शेव
शेविंग करते समय सही दिशा का ध्यान रखें। शेविंग हमेशा बालों की दिशा में ही करनी चाहिए। गलत दिशा में शेविंग करने से कट लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कट से बचने के लिए सही दिशा में ही शेव करें।
शेविंग करने के बाद हमेशा चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। ठंडा पानी पोर्स को बंद करता है और स्किन को ठंडक देता है।इसके साथ-साथ आफ्टर-शेव बाम या जेल लगाने से इंफेक्शन और जलन से राहत मिलती है
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।