ये तो सभी जानते हैं कि नमक के बिना खाना अधूरा होता है लेकिन क्या आपको ये पता है कि उसी एक चुटकी नमक से आप खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं। जी हां, आइए जानते हैं कि किस तरह नमक का प्रयोग कर, आप अपनी त्वचा में निखार ला सकती हैं।
विज्ञापन
खूबसूरत बना सकता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
2 of 8
- गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में डाल लें और आंखों को बचाकर चेहरे पर छिड़कें। जिन लोगों की स्किन तैलीय है उनके लिए ये उपाय कारगर है।
विज्ञापन
खूबसूरत बना सकता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
3 of 8
- सेंधा नमक में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद धो लें। ऐसे करने से टैनिंग दूर होती है।
खूबसूरत बना सकता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
4 of 8
- एक चुटकी सेंधा नमक, दो चम्मच ओटमील पाउडर, छह बूंद नींबू का रस और करीब पांच बूंद बादाम के तेल का मिश्रण बना लें। पांच से सात मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से इसे धो लें। आप चाहें तो सिर्फ नींबू के रस में सेंधा नमक मिलाकर स्क्रब कर सकती हैं।
विज्ञापन
खूबसूरत बना सकता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
5 of 8
- एक तिहाई कप नमक को आधे कप ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल में मिलाकर पेस्ट बना लें। नहाते समय इसे शरीर पर लगाएं, ये एक प्राकृतिक स्क्रब के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
खूबसूरत बना सकता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
6 of 8
- स्क्रब बनाने के लिए सात से आठ चम्मच बादाम के तेल में दस चम्मच नमक मिलाएं और इसे चेहरे पर मलें।
विज्ञापन
खूबसूरत बना सकता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
7 of 8
इन सब के अलावा भी नमक के बहुत से उपयोग हैं। - नमक के पानी में नहाने से थकान दूर होती है। - नमक और बेकिंग सोडा से ब्रश करने पर दांत चमक उठते हैं।
खूबसूरत बना सकता है एक चुटकी नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
8 of 8
- एक चम्मच बेकिंग सोडा, नमक, नींबू का रस और आधे कप गुनगुने पानी का घोल बना लें। दस मिनट के लिए इसमें अपने नाखूनों को भिगोएं, फिर हाथों को धो लें। - आधा चम्मच नमक, बेकिंग सोडा को एक तिहाई कप पानी में मिला लें और इससे कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है।