Rose Day 2025: रोज डे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है और यह वेलेंटाइन वीक की शुरुआत का पहला दिन है। इस दिन का महत्व गुलाब के फूल के माध्यम से प्यार, स्नेह और भावनाओं को व्यक्त करना है। गुलाब, प्यार और दोस्ती का प्रतीक माना जाता है, और हर रंग का गुलाब एक अलग भावना को दर्शाता है। बात करें लाल गुलाब की तो ये न सिर्फ प्यार का प्रतीक होता है, बल्कि इसकी वजह से चेहरा भी गुलाब की तरह खिल जाता है।
ऐसे में यदि आप रोज डे के दिन अपने पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो अभी से स्किन केयर करना शुरू कर दें। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जहां गुलाब का इस्तेमाल करके आप अपना चेहरा चमका सकती हैं।